हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने अम्बाला छावनी नगर परिषद चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। नगर परिषद प्रधान पद प्रत्याशी स्वर्ण कौर ने जहां विपक्षी प्रत्याशी को भारी अंतर से हराया वहीं 32 में से 25 वार्डों में भाजपा पार्षदों ने जीत दर्ज की है।
नगर परिषद में मिली इस बड़ी जीत ने साबित कर दिया है कि अम्बाला छावनी में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में चल रहे विकास के रथ को जनता का पूर्ण समर्थन है और यहीं वजह है कि जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताते हुए उन्हें नगर परिषद में भेजा है।
26 हजार से ज्यादा मतों से जीती भाजपा का प्रधान स्वर्ण कौर
अम्बाला छावनी नगर परिषद में पहली बार प्रधान पद का सीधा चुनाव हुआ जिसमें जनता ने भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण कौर पर अपना पूरा भरोसा जताया है। स्वर्ण कौर को चुनाव में कुल 58891 मत मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 26,923 भारी मतों से करारी मात दी।
भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों ने मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया
नगर परिषद चुनाव जीतने के उपरांत भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज को जीत का श्रेय दिया कहा कि मंत्री अनिल विज की नीतियों की वजह से ही वह चुनाव जीत सके हैं। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी के विकास में जिस प्रकार ने मंत्री अनिल विज ने अब तक कोई कसर नहीं छोड़ी है अब वह उनके सानिध्य में विकास के रथ को आगे बढ़ाएंगे।
अम्बाला छावनी में होली से पहले मनी होली
भाजपा प्रत्याशियों द्वारा नगर परिषद चुनाव जीतते ही जश्न का माहौल बन गया और होली से पहले ही होली का जश्न मनाया गया। सभी प्रत्याशियों द्वारा अपना विजयी जुलूस निकाला गया और गुलाल व अन्य रंग एक दूसरे पर लगाते हुए जीत का जश्न मनाया मनाया गया। भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में विजयी प्रत्याशियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया।