चंडीगढ़ में हुई सुरक्षा चूक को लेकर हरियाणा के CM नायब सैनी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पंजाब भवन के बाहर गेट बंद होने को लेकर सवाल खड़े किए।

सीएम ने कहा कि यह रास्ता बंद नहीं होना चाहिए था। यहां पंजाब के CM भगवंत मान ने गारद ( सुरक्षा कर्मी) लगवाई थी। उन्होंने हिमाचल में कांगड़ा दौरे के दौरान मीडिया से बात की।

बता दें कि बुधवार (19 फरवरी) की रात 11 बजे सीएम के काफिले को 15 मिनट तक चंडीगढ़ में खड़ा रहना पड़ा।

वह हरियाणा CM के चंडीगढ़ स्थित सरकारी निवास संत कबीर कुटीर से हरियाणा निवास की तरफ जा रहे थे।

उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद थे। दोनों ही नेताओं को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *