चंडीगढ़ नगर निगम में BJP की हरप्रीत बबला नई मेयर बन गई हैं। उन्होंने क्रॉस वोटिंग के बाद 2 वोटों से चुनाव जीता।

भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेम लता को 17 वोट मिले।

मेयर चुनाव में भाजपा के पास सिर्फ 16 पार्षदों का समर्थन था। वहीं, AAP के 13 और कांग्रेस के 6 के अलावा एक सांसद मनीष तिवारी समेत 20 वोट थे।

AAP+कांग्रेस गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत था। इसके बावजूद उनकी उम्मीदवार हार गई।

मेयर चुनाव के नतीजे से साफ है कि यहां AAP-कांग्रेस गठबंधन के 3 वोट भाजपा के पक्ष में हुए हैं।

2024 में हुए मेयर चुनाव में धांधली हुई थी। तब चुनाव अधिकारी ने वोटों पर क्रॉस लगा दिया था, जिससे भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई थी।

यह सब सीसीटीवी में कैद हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई की और दोबारा काउंटिंग के आदेश दिए। इसके बाद AAP के कुलदीप टीटा विजयी घोषित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *