हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बुधवार को महेंद्रगढ़ जिले का दौरा किया। जिला सीमा में प्रवेश करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ है और महिलाएं खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
टोल प्लाजा और सीअल फार्म हाउस पर उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
अर्चना गुप्ता के महेंद्रगढ़ आगमन पर बुचावास और भालखी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और गगनभेदी नारे लगाकर उनका भव्य अभिनंदन किया। इसके बाद नारनौल स्थित सीअल फार्म हाउस पर जिला स्तरीय स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया स्वागत
इस विशेष अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े और अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे रामबिलास शर्मा स्वास्थ्य कारणों के चलते इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाए थे।
कानून-व्यवस्था पर दिया पानीपत का उदाहरण, कहा— ‘अपराध पर जीरो टॉलरेंस’
पत्रकारों द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य की जनता की सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर और संवेदनशील हैं। उन्होंने पानीपत की एक हालिया घटना का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां से अगवा किए गए एक 12 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया था। मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार और अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रहे हैं।