- हुड्डा-सैलजा बाद विधायकों की बारी
सिरसा कांग्रेस के पार्टी संगठन में गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है और एक-दूसरे पर बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बैनिवाल ने विधायक गोकुल सेतिया की “साथ न चलने वाली पोस्ट” पर कहा, कांग्रेस का बड़ा परिवार है। इसमें मतभेद हो सकता है, मनभेद नहीं। जब वर्करों को जरूरत पड़ेगी तो विधायक उनके साथ होंगे और मैं उनके साथ खड़ी मिलूंगी।
9 तारीख वाली मीटिंग के लिए जिलाध्यक्ष ने कहा, मेरी ओर से भी विधायकों को निमंत्रण जाएगा और पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की ओर से भी निमंत्रण दिया जाएगा। इसे लेकर जिलाध्यक्ष संतोष बैनिवाल जिले के सभी हलकों में दौरा कर रही है और मीटिंग में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने का निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी पर विवाद शुरू हो गया है।
अब सिरसा विधायक गोकुल सेतिया ने लगातार चार पोस्टें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली है, जिसमें लिखा है कि अब ये जिलाध्यक्ष हमें राजनीति सिखाएगी और पहले नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और मौजूदा सांसद कुमारी सैलजा और अब विधायकों के बारे में अनाप-शनाप बोल रही है। जो (जिलाध्यक्ष) अपने जेठ को ही राजनीतिक चप्पत लगाने की तैयारी में है। विधायक सेतिया ने थोड़े दिन की एक्सीडेंटल और जल्द पता चलने को बताया है।
जानिए विधायक गोकुल सेतिया ने इन चारों पोस्ट में क्या लिखा
पहली पोस्ट में लिखा-जो जेठ को राजनीतिक चप्पत लगाने के चक्कर में हैं, अपने घर की, अपने परिवार की सही नहीं, वो किसी और की क्या सगी होगी। माननीय जिला अध्यक्ष जी।
दूसरी पोस्ट में लिखा-पहले हुड्डा जी के लिए गलत टिप्पणी नेता प्रतिपक्ष है, वो अब सैलजा जी के लिए भी, मौजूदा सांसद है और अब विधायकों के लिए भी। तुम हो के टोल थोड़े दिन की एक्सीडेंटल जिला अध्यक्ष जी बेरा पाट जावेगा जल्द।
तीसरी पोस्ट में लिखा-शीशपाल जी, दूसरी बार के विधायक के लिए कालांवाली में जाकर क्या अनाप शनाप बोलकर आई ये सिरसा की जिलाध्यक्ष। पल्ले नी धेला करदी मेला मेला।
चौथी पोस्ट में लिखा-अब ये जिलाध्यक्ष हमें राजनीति का पाठ पढाएगी। ऐसे करना अगला इलेक्शन। दड़बे से फिर से सरपंची का इलेक्शन लड़के देखना, औकात सामने आ जाएगी। खुद कहती थी जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने ना बनाया तो बीजेपी में चली जाऊंगी।
