• हरियाणा में कहा-हम SIR पर विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल संसद नहीं चलने देते

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल में पदयात्रा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। कहा कि लगातार तीसरी बार देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना। साल 2024 के बाद लगातार राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की हार हुई।

कहते हैं ना कि बिल्ली को कोई रास्ता नहीं होता तो झपट कर खंभे को नोच लेती है। राहुल जी आप संसद चलने नहीं देते। मुद्दों पर चर्चा करते नहीं हो। संसद में शोर-शराब कांग्रेस का कल्चर बना दिया है। रोड पर भीड़ इकट्ठा कर एनार्किस्ट की तरह अराजकता फैलानी है।

भाषण से पहले उन्होंने नारे लगवाए। आवाज धीमी होने पर बोले- हरियाणा वालों की आवाज को क्या हो गया। यहां से राहुल गांधी तक आवाज जानी चाहिए। नरेंद्र मोदी के समर्थन में मुट्ठी भींच कर जय श्रीराम का नारा लगाएं।

इससे पहले उनकी पदयात्रा केवल 150 मीटर की रही। पहले इसका रूट 1.4 किलोमीटर का था, जिसे घटाकर 350 मीटर किया गया। मगर, शुरुआत होने के साथ ही यात्रा केवल 150 मीटर में ही खत्म हो गई। इससे पहले पदयात्रा में शाह हाथों में तिरंगा लेकर चले।

भगवंत मान हरियाणा के सीएम से सरकार चलाना सीखें

शाह ने पंजाब की मान और हरियाणा की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा- हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। वहां 10 गारंटियां दी थी, कोई पूरी नहीं हुई। हरियाणा सरकार ने सभी गारंटियां पूरी कीं। पंजाब के किसान एमएसपी की लड़ाई लड़ रहे हैं। पंजाब सीएम को कहने आया हूं- भगवंत मान सरकार कैसे चलानी है, ये हरियाणा के सीएम से सीखो, जहां 24 फसलों पर एमएसपी मिल रहा है।

गठबंधन की रैली पर तंज-10 लाख का आह्वान, 70 हजार का मैदान

शाह ने कहा- राहुल गांधी ने रामलीला ग्राउंड में रैली रखी। 10 लाख लोगों के पहुंचने का आह्वान किया, जबकि मैदान सिर्फ 70 हजार लोगों का है। उसमें से भी आधा खाली रहा। दिन भी 1 नवंबर का रखा गया, जिस दिन सिख दंगे हुए थे।

10 साल की शादी में 12 बच्चे कैसे हो सकते हैं?

शाह ने कहा कि मैं राहुल जी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल की शादी में 12 बच्चे हो सकते हैं क्या? वोटर लिस्ट में ऐसे केस भी हैं, जहां बेटा बाप से बड़ा है। 600 वर्गगज के घर में 132 मतदाता हो सकते हैं क्या?

शाह बोले-डिटेक्ट और डिलीट जारी रहेगा

अमित शाह ने कहा-मोदी जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे लोगों को डिटेक्ट करे और मतदाता सूचि से डिलीट करो। जब एसआईआर चल रहा था तो कांग्रेस के बीएलओ कहां थे। जब एसआईआर चल रहा था, तब कांग्रेस में नूरा कुश्ती चल रही थी।

घुसपैठियों के लिए छाती पीठ कर रहे राहुल: शाह

शाह ने कहा- सवा छह करोड़ लोगों के वोट दूसरे राज्यों में शिफ्ट होने की वजह से कटे। सिर्फ मरे या दूसरे राज्यों में शिफ्ट हुए लोगों के वोट ही कटे। जो 3 करोड़ बचे हैं वो चुनाव आयोग के सामने आते ही नहीं है। जानते हैं ये कौन लोग हैं- वो घुसपैठिया हैं। राहुल जी, घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पिटनी है पीटें, हम ऐसे घुसपैठियों को ढूंढेंगे और चुन-चुन कर देश से बाहर निकालने का काम करेंगे।

शाह बोले- जहां एसआईआर नहीं थी, वहां भी कांग्रेस हारी

अमित शाह ने कहा-जिन चुनावों में एसआईआर नहीं थी, वहां भी कांग्रेस हारी। राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वो मोदी से चर्चा करना तो दूर, लेटर लिख दें। संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं, वहां चर्चा कर लेंगे। कांग्रेस झूठ बोलना बंद करे।

हारने वालों को लग रहा कि रेफरी को ही चीटर कह दो

गृहमंत्री ने कहा कि बचपन में हम जब कबड्डी खेलते थे, तो 7वीं कक्षा की टीम लगातार जीतती थी। 9वीं टीम लगातार हार जाती थी। 9वीं की टीम का इगो हर्ट हो गया। उन लोगों ने मिलकर तय किया कि रेफरी को ही चीटर कह दो, हमारी जीत पक्की हो जाएगी। राहुल गांधी ने शायद हमारे उन छात्रों को सुन लिया।

रोड का फोर्म कांग्रेस को रास नहीं आएगा

गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सड़क पर ही भीड़ इकट्ठा करनी है तो भाजपा के वर्कर वहां भी मुंह तोड़ जवाब देंगे। इसी वजह से लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ रैली कर रहे हैं। मैं राहुल को कहना चाहूंगा, रोड का यह फोर्म रास नहीं आएगा, संसद में चर्चा करो।

शाह बोले-राहुल मुद्दों पर चर्चा नहीं करते, अराजकता फैला रहे

गृहमंत्री ने कहा कि लगातार तीसरी बार देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना। साल 2024 के बाद लगातार राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की हार हुई। कहते हैं ना कि बिल्ली को कोई रास्ता नहीं होता तो झपट कर खंभे को नोच लेती है। राहुल जी आप संसद चलने नहीं देते। मुद्दों पर चर्चा करते नहीं हो। संसद में शोर-शराब कांग्रेस का कल्चर बना दिया है। रोड पर भीड़ इकट्ठा कर एनार्किस्ट की तरह अराजकता फैलानी है।