•  प्रदेशाध्यक्ष और प्रभारी देखते रहे, समझाने का किया प्रयास

भिवानी में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त एवं प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे। तिलक भवन में प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी मीटिंग ले रहे थे। इसी दौरान हंगामा खड़ा हो गया और कांग्रेसी कार्यकर्ता हंगामा होने के बाद स्टेज पर ही चढ़ गए। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

जिसमें स्टेज पर पदाधिकारी भी मौजूद हैं और कार्यकर्ता भी वहां पर ही पहुंच गए। इधर, कार्यक्रम का संचालन करने वाला कार्यकर्ताओं को समझा रहा है कि सभी को बोलने का मौका दिया जाएगा। लेकिन कार्यकर्ता आपस में भी भिड़ गए और काफी देर तक हंगामा होता रहा। उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कोई नहीं माना।

2 दिन भिवानी दौरे पर रहे पदाधिकारी

बता दें कि हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह 2 दिन (25-26 अगस्त को) भिवानी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जैन चौक स्थित तिलक भवन में भिवानी जिले के सभी प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

हरियाणा प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष भिवानी जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सिलसिलेवार बैठकें की। बैठकों का दौर पिछले कई दिनों से पूरे प्रदेश में चल रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन की जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक अभियान शुरू किया जा रहा है।