- 30 मिनट में कार्यवाही स्थगित
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज (वीरवार) को शुरू हो गया। सत्र के पहले ही दिन सदन में जोरदार हंगामा हो गया। कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने विधानसभा के बाहर धक्के मारे जाने का मुद्दा उठाया। हुड्डा ने कहा कि हमारे साथ मिसबिहेव हुआ। उन्होंने स्पीकर से पूछा कि आपने धक्के मारने के लिए गुंडे भेजे थे क्या।
स्पीकर ने कहा कि नियम-कायदे देखना मेरा काम है। मुझे जानकारी लेनी पड़ेगी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
बता दें कि कार्यवाही में कांग्रेस के ज्यादातर विधायक काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचे। कांग्रेस के बागी विधायक काले कपड़े पहनकर नहीं आए। हालांकि, वो कांग्रेस विधायकों साथ ही बैठे दिखे।
सत्र की शुरुआत में पूर्व विधायकों- चौधरी सही राम बिश्नोई, राजपाल भूखडी, हरियाणा के शहीदों, रोहतक के डी-पार्क बाजार अग्निकांड के पीड़ितों और कुएं में जहरीली गैस से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
हुड्डा समेत कई विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन रिपोर्ट
सत्र की सबसे बड़ी हलचल विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट को लेकर रहेग। विधायक योगिन्द्र सिंह राणा द्वारा पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक कुमार अरोड़ा, बलराम दांगी, शकुंतला खटक, रघुवीर सिंह कादियान, बलवान सिंह दौलतपुरिया और मामन खान के खिलाफ दिए गए विशेषाधिकार हनन के प्रश्न पर समिति की पहली प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विधायक अर्जुन सिंह चौटाला द्वारा इन्द्राज सिंह नरवाल के खिलाफ और शक्ति रानी शर्मा द्वारा लाए गए प्रस्तावों की रिपोर्ट भी सदन में ‘नेवा’ (NEVA) पोर्टल के जरिए पेश होगी। विधायक प्रमोद कुमार विज द्वारा ‘एक्शन इंडिया हरियाणा’ चैनल के खिलाफ दी गई विशेषाधिकार हनन सूचना पर भी रिपोर्ट पेश की जाएगी।
ये नए विधेयक लाएगी सरकार
- हरियाणा न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2026
- हरियाणा नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026
- हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2026
- हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम पूजास्थल विधेयक, 2026
- इसके अलावा, सरकार नगर निगम, ग्राम शामलात भूमि (विनियमन), राज्य महिला आयोग, विधि अधिकारी (विनियोजन) और आबकारी व जीएसटी से जुड़े आधा दर्जन अध्यादेशों और कई वार्षिक रिपोर्टों को सदन के पटल पर रखेगी।
कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर आए, बागी एमएलए भी साथ दिखे
कांग्रेस के बागी एमएलए कांग्रेस के ही विधायकों के साथ बैठे हैं। जो काले कपड़ों में बैठे विधायकों के बीच अलग से नजर आ रहे हैं क्योंकि उन्होंने काले कपड़े नहीं पहने हुए हैं।
कानून व्यवस्था पर भी गंभीरता की जरूरत
सत्र की शुरूआत से पहले नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दादरी में सरेआप फायरिंग और कुरुक्षेत्र में डकैती, जैसी वारदातों से पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल है। थाने के सामने बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, इससे साफ है कि उनमें कानून का कोई डर नहीं बचा है। हरियाणा में सरेआम लूट, डकैती, फिरौती, हत्या, फायरिंग रूटिन बन गई है।
खुद केंद्र सरकार के समाजिक प्रगति सूचकांक ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया है। आज हर नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है तो उसके लिए प्रदेश की बीजेपी सरकार जिम्मेदार है। क्योंकि हरेक सरकार की पहली जिम्मेदारी नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करना होती है। लेकिन बीजेपी अपनी यह जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
