- विपक्ष के नेता का ये काम नहीं
हरियाणा विधानसभा परिसर में प्रदर्शन के दौरान सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पुलिस कर्मचारी को कोहनी करने वाले वायरल वीडियो पर इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला पलटवार करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर सियासी हमला बोला और कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधा। इसका एक वीडियो भी वायरल है।
अभय चौटाला बोले, वीडियो देखा था। जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वयं एक पुलिस कर्मचारी को किस तरह कोहनी मार रहा है। इससे ज्यादा इस उम्र में और क्या बदमाशी करेगा। फिर सदन के अंदर जाकर कहता है कि हमें पुलिस वालों ने उसे कोहनी मारी। जब इसकी वीडियो आ गई सबके सामने।
अभय बोले, क्या विपक्ष के लीडर का ये काम है कि वो पुलिस के जवानों को कोहनी मारकर उकसाने का काम करे। उनको उकसाने का काम कर रहा है। वहां पर हालत खराब करना चाहता था। भूपेंद्र हुड्डा कहता कि मुझे धक्के मारे गए, मुझे तो ऐसा दिखा नहीं।
सरदार जरनैल के हाथ से पर्चा छीना
इनेलो सुप्रीमो बोले, विधायक सरदार जनरल सिंह के हाथ से जो पर्चा छीन लिया था, उसे पर तो स्पीकर को संज्ञान लेना चाहिए। हर सिख जो है, वह इनका विरोध करेगा।
हिसार एसपी ने कार्रवाई नहीं की, तो याद रखेंगे
अभय चौटाला ने कुर्ता-पजामा वाले बयान पर कहा कि अर्चना गुप्ता जाट समाज के लिए ये कह रही थी कि इनके कुर्ता पजामा खुंटी पर टंगवा दिए और महिपाल ढांडा पर सियासी पलटवार करते हुए कहा, यह उसके पास खड़ा हंस रहा था। इससे बड़ा कलंक समाज में और कोई नहीं हो सकता।
अभय चौटाला ने मीडिया को दिए बयान में ये भी कहा था कि अर्चना गुप्ता के खिलाफ हिसार एसपी को शिकायत दी गई है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो याद रखा जाएगा कि हिसार के एसपी का जो काम था, वो नहीं किया। हमारी सरकार आई तो इस एसपी को भूलेंगे नहीं।
वहीं, जजपा नेता दिग्विजय चौटाला भी कुर्ता-पजामा वाले बयान पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता पर तंज कस चुके हैं और बीजेपी पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
