- कांग्रेस का प्रदर्शन
हरियाणा विधानसभा के प्रश्नकाल में मंगलवार को करनाल, पिल्लूखेड़ा और कुरुक्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को लेकर विधायकों ने सवाल उठाए। सरकार की ओर से इन परियोजनाओं को लेकर प्रस्तावित योजनाओं और निर्माण की स्थिति की जानकारी दी गई। करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने सेक्टर-13 मार्केट के साथ लगती करीब दो एकड़ जमीन के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पॉश इलाके में स्थित इस जमीन पर कूड़ा डाला जा रहा है, इसलिए इसका उचित विकास कराया जाना चाहिए।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि यह जमीन पहले सिनेमा के लिए आरक्षित थी। अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने यहां वाणिज्यिक परिसर विकसित करने की योजना बनाई है। परिसर विकसित करने के बाद जमीन की नीलामी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
