• भिवानी में कांग्रेस की गुटबाजी पर दीपेंद्र हुड्डा का जवाब

रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा भिवानी के बवानीखेड़ा में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के बागी सुरों के चलते पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मैं सभी का सम्मान करता हूं। बागी नेताओं के मनाने के सवाल पर कहा कि मैं सभी का सम्मान करता हूं, हमेशा कांग्रेस पार्टी में हम सबका सम्मान करते हैं।

कांग्रेस में हम सबका यही प्रयास रहता है कि सब आने वाले समय में एकजुटता से आगे बढ़ें।

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनावों में कांग्रेस की हार दीपेन्द्र ने गोलमोल जवाब दिया। दीपेंद्र हुड्‌डा ने एनएसयूआई को अच्छी वोट मिली है। कई पदों पर करीबी मुकाबला रहा है। एनएसयूआई का संगठन जो इतनी अच्छी वोट मिली, उसे जीत में क्यों कन्वर्ट नहीं कर पाई, उन विषय पर संगठन मंथन करेगा।

DUSU चुनाव में काफी छात्र जुड़े

उम्मीदवारों के टिकट कटने के सवाल पर कहा कि यह संगठन के आत्ममंथन की बाते हैं। DUSU चुनाव में काफी छात्र जुड़े रहते हैं। इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए यही कहेंगे कि अच्छा माहौल था और अच्छे मत भी मिले। क्या बातें रही, इस पर एनएसयूआई राष्ट्रीय संगठन व पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इन बातों पर मंथन कर रहा है।

सांसद बोले-जनता की आवाज उठाने पर सभी के निशाने पर

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सहित जेजेपी व इनेलो द्वारा उनको ही टारगेट करने पर कहा कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं, बस जनता की आवाज उठाने पर सभी के निशाने पर हैं।

उन्होंने कॉमनवेल्थ की मेजबानी व लाखों करोड़ रूपए गुजरात में लगाने पर सवाल उठाए और बोले कि CM सैनी व भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को इसका समर्थन ना करके हरियाणा के लिए मांग उठा उठानी चाहिए। साथ ही कहा कि हम ये मुद्दे उठाते हैं, तो जवाब देने की बजाय व्यक्तिगत तौर पर निशाने पर लिया जाता है।

हरियाणा में गैंग बेखौफ और जनता खौफ में-हुड्डा

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश में बॉक्सिंग का बहुत बड़ा स्टेडियम भी भिवानी की बजाय गुजरात में बनाना प्रस्तावित किया है। हरियाणा का हर कोना खेलों में आगे है, ऐसे में कॉमनवेल्थ हरियाणा में होते तो देश को फायदा होता। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि CM नायब सैनी हरियाणा की बजाय पंजाब के किसानों को खाद और MSP का वादा कर रहे हैं। जबकि हरियाणा में खाद की कमी है।

बाजरा व धान हरियाणा में MSP से एक हजार कम में बिक रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गैंग बेखौफ और जनता खौफ में है। आज वही लोग फिरोती व धमकी की कॉल से बचे है जो अभी इन गैंग के रडार पर नहीं आये हैं।