• BJP ने राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां कीं

भाजपा ने कई राज्यों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है।

राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा तरुण चुघ को गुजरात, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब, जबकि अनिल एंटनी को गोवा और नगालैंड का प्रभारी बनाया गया है।

इससे पहले 18 अगस्त को BJP ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए प्रभारी नियुक्त किए थे। उस समय पार्टी ने कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति बाद में की जाएगी।