• दिल्ली प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर बरसे कृष्ण मिड्ढा

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण कुमार मिड्ढा ने दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। जींद में उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश विरोधी ताकतों के इशारे पर प्रदर्शनकारियों और कथित ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का नेतृत्व कर रहे हैं। मिड्ढा ने कहा कि Gen-Z को माध्यम बनाकर देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है। नरेंद्र मोदी उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे।

इससे पहले सफीदों के भाजपा विधायक रामकुमार गौतम भी प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दलों पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश का आरोप लगा चुके हैं।

भारत की बढ़ती ताकत से परेशान

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि देश विरोधी बाहरी ताकतों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ता भारत पसंद नहीं आ रहा। जिस कारण वह देश में अफवाह और अराजकता से अस्थिरता पैदा करना चाहती है। जिसके लिए देश के टुकड़े- डुकड़े करने वाले और डपली गैंग को आगे करती हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है देश की लोकसभा में नेता विपक्ष के पद पर बैठे व्यक्ति ऐसे लोगों के इशारों पर उनका नेतृत्व करते नजर आते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब- जब बाहरी ताकतों ने देश को कमजोर करने की साजिश रची है, कांग्रेस विशेषकर राहुल गांधी सबसे पहले उनके साथ खड़े नजर आए हैं।

राहुल से ज्यादा उम्मीद भी नहीं

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को बोलना ही नहीं आता, उससे इससे ज्यादा उम्मीद भी क्या की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जब- जब राहुल गांधी अपने विदेश दौरों के दौरान देशी विरोधी बाहरी ताकतों के साथ मंच साझा कर अपने भाषणों में देश के प्रधानमंत्री को गाली देते हैं। सैविधानिक संस्थाओं पर हमले कर देश को कमजोर और बदनाम करने की साजिश में शामिल होते है। देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर राहुल गांधी पिछले दरवाजे से देश की सत्ता पाना चाहते है।

नरेंद्र मोदी के रहते देश विरोधी ताकते कभी भी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगी।

जानिए विधायक ने क्या कहा था

सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने कहा था कि सत्ता से बाहर हुई पार्टियां सत्ता के लिए देश में अराजकता फैलाना चाहती है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ता भारत उन्हें रास नहीं आ रहा। ऐसी पार्टियां लोगों को गुमराह कर देश को फिर से गुलाम और दूसरा पाकिस्तान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आज ठीक वैसी ही साजिश हो रही हैं, जैसे मुस्लमानों के नाम पर देश के दो टुकड़े करने हुई थी।

देश के लोगों विशेषकर युवाओं को ऐसे लोगों से बचकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे भारत का विकसित बनाने में अपना सहयोग करना चाहिए।