• जींद में बोले डॉ. सुशील गुप्ता- अकाली भाजपा सरकार ने बनाया उड़ता पंजाब

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब में अकाली- भाजपा गठबंधन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नायब सैनी ने प्रदेश के इतिहास में हरियाणा को पहली बार लावारिस सरकार सरकार दी है। अकाला- भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में नशे का कारोबार बड़ा था। आज हरियाणा के 15 जिले नशे के रेड जोन में शामिल हो हो चुके है।

गठबंधन सरकार ने ही देश के सबसे समृद्ध प्रदेश को उड़ता पंजाब बनाया था। जिसे पंजाब के लोग आज तक भूल नहीं पाए है। पंजाब में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर आम आदमी पार्टी रिपिट होने जा रही है। उन्होंने जींद में एक शादी समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।

हरियाणा में अतिथि सीएम की सरकार

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा देश के गैंगस्टर का गढ़ बन चुका है। आए दिन सरेआम फिरौती, रंगदानी, लूट व हत्या की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। नशा तस्करों का बोलबाला है और प्रदेश के 15 जिले रेड जोन में शामिल हो चुके हैं। कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। देश और दुनिया में वारदात कहीं भी हो, हरियाणा का नाम जरूर आता है। हरियाणा के पढ़े लिखे युवाओं को चपरासी और सिपाही की नौकरी दी जा रही है।

बड़ी पोस्टों पर बाहर के लोग भरे जा रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री कभी नकली सरदार बनकर पंजाब में नजर आते है। कभी नकली बिहारी बनकर बिहार में नजर आते हैं। अपने ही प्रदेश में नायब सैनी आज अतिथि मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं।

मान ने हर खेत में पहुंचाया पानी

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने हर खेत को पानी पहुंचाया है। स्कूलों को अपग्रेड कर वर्ल्ड लेवल का बनाया जा रहा है। बिना खर्ची-पर्ची युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिया जा रहा है। हर व्यक्ति के लिए 10 लाख तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। जिससे इस साल होने वाले चुनाव में आप आदमी पार्टी की सरकार रिपिट हो रही है।