- MLA पेटवाड़ ने ज्ञानेश को गद्दार बताया
हरियाणा कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तीसरे चरण के तहत प्रदेशभर में आंदोलन तेज करने की तैयारी की है। 3 से 25 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, कार्यकर्ता बैठकें, मतदाता सूची का सत्यापन और गांवों में चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
सोनीपत में अभियान के लिए नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में एक विधानसभा क्षेत्र में 15 हजार से अधिक वोटों की चोरी हुई और इसी वजह से कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई।
2024 के चुनाव से शुरू हुआ वोट चोरी का सिलसिला
विधायक जस्सी पेटवाड़ ने आरोप लगाया कि 2024 के चुनाव से वोट चोरी का सिलसिला शुरू हुआ और चुनाव को मैनेज किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार समेत अलग-अलग राज्यों में वोट चोरी की है। उनके अनुसार, करीब साढ़े 13 करोड़ संविधान में आस्था रखने वाले लोगों के वोट काटकर सत्ता हासिल करने का काम किया गया।
जब भाजपा की कथित वोट चोरी पकड़ी गई तो इंडिया गठबंधन एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी चुनाव आयोग से सवाल पूछती है तो वहां से जवाब नहीं मिलता, बल्कि भाजपा के प्रवक्ता जवाब देने के लिए सामने आ जाते हैं।
SIR की आड़ में विपक्षी मतदाताओं को निशाना बनाने का आरोप
विधायक ने कहा कि भाजपा एसआईआर की आड़ में घुसपैठियों को ढूंढने का दावा कर रही है, लेकिन अभी तक भाजपा या चुनाव आयोग ने ऐसा कोई आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है, जिससे पता चल सके कि किस राज्य में कितने घुसपैठिए मिले हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के खिलाफ मतदान करने वाले लोगों को निशाना बनाकर उनके वोट काटे जा रहे हैं। एक विधानसभा क्षेत्र में 15 हजार से अधिक वोटों की कथित चोरी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने वाली थी।