• उत्तर-दक्षिण भारत के दौरों पर हमेशा साथ रहीं

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ लॉन्च होने के बाद से ही चर्चा में है। इसमें हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा को लेकर भी सोनिया ने कई किस्से लिखे हैं।

किताब के एक चैप्टर में उन्होंने सैलजा का जिक्र किया और कहा देशभर के दौरों के दौरान कुमारी सैलजा उनके साथ अक्सर मौजूद रहती थीं। वे उनके लिए बेहद मददगार रहीं, काफी सहारा दिया।

बता दें, कुमारी सैलजा ने 1990 में कांग्रेस के साथ राजनीतिक सफर शुरू किया था। एक साल बाद ही वे 1991 में अंबाला से लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं।

 

जानिए, सोनिया गांधी की किताब में सैलका का क्या जिक्र:-

सोनिया गांधी की किताब 7 चैप्टर में बंटी है। चैप्टर-6 को उन्होंने ‘लीडिंग द कांग्रेस पार्टी’ शीर्षक दिया है। उन्होंने कुमारी सैलजा के बारे में पेज नंबर 413 पर लिखा है।

  • उत्तर से दक्षिण तक साथ रहीं सैलजा: सोनिया गांधी ने जिक्र किया- जब वे उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक व आंध्र प्रदेश का दौरा कर रही थीं, तब कुमारी सैलजा उनके साथ यात्रा करती थीं। सैलजा उस समय नरसिम्हा राव सरकार में मंत्री थीं।
  • प्रतिष्ठित कांग्रेस परिवार से सैलजा: सोनिया गांधी ने लिखा कि यात्राओं के दौरान कुमारी सैलजा से बातचीत करना उन्हें बहुत पसंद था। वे सैलजा से हरियाणा के एक प्रसिद्ध कांग्रेस परिवार में पली-बढ़ी होने के उनके अनुभवों को सुनना बेहद पसंद करती थीं।
  • आराम और स्थानीय माहौल का फीडबैक: पुस्तक में सोनिया गांधी ने लिखा, दिनभर के लंबे दौरों के बाद जब वे रात को किसी सरकारी गेस्ट हाउस में रुकती थीं, तो वहां थोड़ा आराम करने के बाद स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करती थीं। वे जमीनी स्तर के फीडबैक को समझती थीं और कार्यकर्ताओं के विचार सुनती थीं।