• चंद्रशेखर CM फेस, प्रदेश के 40% दलित-मुस्लिम वोट पर नजर

यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश की सियासत में नया गठबंधन आकार लेने जा रहा है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने पहली बार हाथ मिलाते हुए गठबंधन का ऐलान किया है। गठबंधन का नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा होगा।

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा- चंद्रशेखर यूपी में सीएम का चेहरा होंगे। भाजपा को रोकने के लिए हमारा मोर्चा एक मजबूत विकल्प होगा। उन्होंने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। कहा- अब्दुल को अब बराबर का दर्जा मिलेगा।

सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि यह तीसरा मोर्चा नहीं बल्कि पहला मजबूत मोर्चा होगा। हमने बड़े अलायन्स में शामिल होने की कोशिश की लेकिन हमें कमजोर समझा गया। अब अपमान बर्दाश्त नहीं।

यूपी में मुस्लिमों की 19% और दलितों की 21% आबादी

यूपी में मुस्लिम आबादी 19% और दलित आबादी 21% है। गठबंधन की नजर इसी 40% आबादी के वोटों पर है। इस गठबंधन का सीधा असर सपा और बसपा के वोट बैंक पर पड़ सकता है।

सपा का आधार मुस्लिम-यादव और बसपा का दलित वोट बैंक है। नया गठबंधन बनने से विपक्षी वोटों का बिखराव बढ़ेगा और भाजपा को फायदा मिल सकता है।

ओवैसी बोले- अब्दुल को अब बराबर का दर्जा मिलेगा

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा- चंद्रशेखर यूपी में सीएम का चेहरा होंगे। भाजपा को रोकने के लिए हमारा मोर्चा एक मजबूत विकल्प होगा। अभी तक हमारे लोगों को सिर्फ वोटर के रूप में इस्तेमाल किया गया है। हमारी कोशिश होगी की इस मोर्चे को मज़बूत करें। उन्होंने 403 विधानसभा सीटों पर लड़ने का ऐलान किया। कहा- अब्दुल को अब बराबर का दर्जा मिलेगा।

चंद्रशेखर बोले- अब अपमान बर्दाश्त नहीं

सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि यह तीसरा मोर्चा नहीं बल्कि पहला मजबूत मोर्चा होगा। बड़े अलायन्स में शामिल होने की कोशिश की लेकिन हमें कमजोर समझा गया। अब अपमान बर्दाश्त नहीं। भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और सपा से भी अनुरोध करुंगा की वो इस मोर्चे में शामिल हो।

चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन अखिलेश के लिए भूकंप साबित होगा-राजभर

मंत्री ओपी राजभर ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित गठबंधन पर कहा, “उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आने वाला है और वो अखिलेश यादव के लिए भूकंप साबित होगा…चुनाव आते-आते मुसलमान समाजवादी पार्टी, कांग्रेस का साथ छोड़ कर असदुद्दीन ओवैसी के साथ खड़े हो जाएंगे और दलित समाज चंद्रशेखर आजाद के साथ खड़ा होगा…किसी की भी हमसे कोई लड़ाई नहीं रहेगी।

19% मुस्लिम, 21% दलित वोट पर नजर

इस गठबंधन की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत इसका सामाजिक समीकरण माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 19% और दलित आबादी करीब 21% है। यानी दोनों समुदायों की संयुक्त आबादी 40% है।

ओवैसी मुस्लिम बहुल इलाकों में अपनी पार्टी का आधार मजबूत करने में जुटे हैं, जबकि चंद्रशेखर दलित राजनीति में अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड के इलाकों में दोनों पार्टियों की नजर ऐसी सीटों पर है, जहां मुस्लिम और दलित मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

करीब 41 विधानसभा सीटें ऐसी बताई जाती हैं, जहां मुस्लिम और दलित मतदाताओं की संयुक्त हिस्सेदारी 50% से अधिक है। ऐसे में दोनों नेताओं को उम्मीद है कि साझा चुनावी मंच से इन सीटों पर मजबूत दावेदारी पेश की जा सकती है।