• सोनिया गांधी ने सैलजा का किताब में किया जिक्र, सैलजा समर्थक हुए सक्रिय

सोनिया गांधी द्वारा उनकी आत्मकथा में उनके द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी की लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा का जिक्र किए जाने के बाद हरियाणा की राजनीति में निरंतर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं ।जिस प्रकार से सोनिया गांधी ने किताब के पेज नंबर 413 पर कुमारी सैलजा को लेकर अनुभव साझा किया, उसके बाद कुमारी सैलजा समर्थक उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में सैलजा के बेहद करीबी, वफादार और पूर्व विधायक शमशेर जोगी ने नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा जो कि सैलजा के कड़े राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं, पर हमला बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में कुमारी सैलजा प्रदेश की राजनीति और कांग्रेस का मुख्य चेहरा होंगी। वो पार्टी में नंबर एक की पोजीशन पर होगी।

हुड्‌डा पर हुए हमलावर गोगी गोगी यहीं नहीं रुके, आगे उन्होंने हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि अब तो सबको पता चल गया है कि पार्टी हाई कमान और सोनिया गांधी की नजरों में किसका कद बड़ा है। सोनिया गांधी द्वारा पुस्तक में 10 नेताओं का जिक्र किया गया है जिनमें से कुमारी सैलजा का नाम शामिल होना स्पष्ट तौर पर बताता है कि उनका राजनीतिक कद कितना बड़ा है। ये हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि सोनिया गांधी ने किताब में उनका जिक्र किया। सबको पता चल गया है कि कांग्रेस में आने वाला समय किसका होगा। गौरतलब है कि सैलजा व हुड्‌डा गुट में लंबे समय से छत्तीस का आंकड़ा है और दोनों गुटों के बीच जारी कलह को गत विधानसभा चुनाव कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण माना जाता है।

सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में किया जिक्र सैलजा का

सोनिया गांधी में ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में कुमारी सैलजा का जिक्र किया है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब के पेज नंबर 413 (अध्याय 6, जिसका शीर्षक ‘लीडिंग द कांग्रेस पार्टी’ है) में कुमारी सैलजा का उल्लेख किया है। सोनिया गांधी ने लिखा है कि देशभर के राजनीतिक दौरों और मुश्किल वक्त के दौरान कुमारी सैलजा उनके साथ अक्सर मौजूद रहती थीं। उन्होंने सैलजा को एक बेहद मददगार और ढांढस बंधाने वाली साथी बताया है।। इस किताब के सामने आने के बाद कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी की सराहना की और कहा कि सोनिया जी ने अपनी यात्रा और अनुभवों को इस किताब में बहुत स्पष्टता के साथ सामने रखा है