पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज को नई दिशा देने और समाज में फैली कुर्तियां को दूर करने में अहम योगदान दिया है। डॉ भीमराव अंबेडकर का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा था शिक्षा ही एक ऐसी चीज है जो आपको बिना राजा बने सिंहासन पर बिता सकती है। ऐसे में हमें डॉ भीमराव अंबेडकर के दिखाएं मार्ग पर चलना चाहिए।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे इससे पहले उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किये।
उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से समाज के वंचित तबकों को आवाज दी थी। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनकी नीतियों को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। हरियाणा के बजट में अनुसूचित जाति और जनजाति को विशेष स्थान दिया गया है। सरकार हर वर्ग की समानता को आगे बढ़ा रही है। समानता की लड़ाई जो बाबा साहब ने लड़ी थी, उसको आगे बढ़ाने का काम प्रदेश सरकार कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा साहब के सपनों को आगे बढ़ाने का काम किया है।
इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन माफी ढांडा , भाजपा जिला प्रधान तेजेंद्र सिंह गोल्डी, मलकीत ढांडा, संजीव सीकरी, ऋषिपाल मथाना, मंडल अध्यक्ष थानेसर विवेक रावत, जय सिंह पाल, कुरुक्षेत्र मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जांगड़ा, श्याम लाल प्रधान, बलवान, राजेंद्र मुंडे, सुधीर ढांडा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।