- पेपरलेस रजिस्ट्री और ऑटो इंतकाल से लोगों को बड़ी राहत
फरीदाबाद से विधायक और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने परलेस रजिस्ट्री 2.0 एवं ऑटो इंतकाल प्रणाली को सरकार का बड़ा कदम बताया है। मंत्री ने कहा कि व्यवस्था से जमीन के मालिकों के पटवारियों के चक्कर लगाने नही पडेंगे और राजस्व की सेवाओं में नई पारदर्शिता आएगी। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पहले इन सेवाओं के लिए लोगों से पैसा लिया जाता था। लेकिन बीजेपी की सरकार में लोगों को सुविधाएं दी जा रही है।
कार्यालयों के चक्कर नही लगाने पडेंगे
मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है। वर्ष 2025 में लाडवा तहसील से प्रारंभ की गई पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को पूरे प्रदेश में सफलता पूर्वक लागू किया गया और अब इसके दूसरे चरण में कई महत्वपूर्ण सुधारों को शामिल करते हुए ऑटो इंतकाल प्रणाली को भी इससे जोड़ दिया गया है। इससे नागरिकों को अलग से इंतकाल के लिए आवेदन करने अथवा विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
फर्जी दस्तावेजों पर लगेगी रोक
उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत जिन मामलों में खेवट विभाजन की आवश्यकता नहीं होगी, उनमें 24 घंटे में स्वंय से इंतकाल मंजूर हो जायेगा। उनमें अधिकतम 10 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। कांग्रेस के समय में लोग तहसीलों के चक्कर लगाते रहते थे। लेकिन उनका काम नही होता था। लेकिन आज उनके जाने पर ही काम शुरू हो जाता है लाइनों में घंटो लगने की जरूरत नही होती।
ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया
उन्होंने कहा कि नई प्रणाली में आधार आधारित ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है, जिससे रजिस्ट्री में शामिल दोनों पक्षों की पहचान का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित होगा। डिजिटल हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू होने से फर्जी दस्तावेजों और भूमि विवादों की संभावनाओं में कमी आएगी तथा पूरी प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगी।
