मल्लिकार्जुन खरगे से मिले राव नरेंद्र सिंह
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। बैठक में हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन की गतिविधियों और आने वाले तीन महीनों की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। राव नरेंद्र सिंह ने पिछले दो महीनों में प्रदेश कांग्रेस की ओर से किए गए संगठनात्मक कार्यक्रमों और सरकार की नीतियों के खिलाफ हुए धरना-प्रदर्शनों की जानकारी खरगे को दी। इसके साथ ही आगामी तीन महीनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में कार्यक्रम चलाने की योजना भी साझा की।
