• सिरसा में अर्जुन चौटाला का सरकार पर हमला

प्रदेशभर में धान की खरीद न होने एवं सरकार द्वारा मंडियों में व्यवस्था उपलब्ध न करवाने पर इनेलो से रानियां विधायक अर्जुन चौटाला ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मंडियों में जाकर रोष प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने मांगों को लेकर सिरसा डीसी को ज्ञापन सौंपा है।

इस दौरान चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के सवाल पर इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा, यह बहुत शर्मनक बात है कि देश का इलेक्शन कमिश्नर से उनसे ही ऑफिसर 8 से 9 महीने से टाइम मांग रहे हैं। लगातर कह रहे हैं कि ये जो SIR है, SIR की प्रक्रिया गलत है और उसका टाइम न देना।

ये साफ जाहिर करता है कि आज के दिन जो हमारा चीफ इलेक्शन कमिश्नर है, ये भी एक राजनीतिक दल यानी बीजेपी से हैं। बहुत शर्मनक चीज है हमारे देश के लिए और मैं तो एक बात और कहूंगा की 13 करोड़ इन्होंने वोट काटे हैं। कोई हिसाब है किसका काटा है, क्यों काटा है, किस करण से काटा है? यह बहुत ही गंभीर बात है सोचने वाली।

पीएम से मिले, पर हरियाणा के लिए कुछ लेकर तो नहीं आए : अर्जुन

हरियाणा के सीएम द्वारा भाजपा विधायकों के साथ प्रधानमंत्री से मिलने के सवाल पर अर्जुन चौटाला ने कहा कि चाहे 10 बार मिल लो, इसका कोई फायदा थोड़ी है प्रदेश को। ये तो अपनी चापलूसी करने और अपने नंबर बनाने के लिए मिलते हैं। गए हैं मिलने, बताओ कुछ हरियाणा के लिए कुछ लेकर आए, कोई स्पेशल स्कीम लाए, कोई बड़ा पैकेज, कोई बड़ा फंड लाए, कुछ लाए तो नहीं हरियाणा के लिए। अगर नहीं लाए तो इसका मतलब ये तो अपने नंबर बनाने गए थे।

‘पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर रोक नहीं लगाई तो और बढ़ेंगे’

निजी कंपनियों द्वारा बार-बार तेल के दाम बढ़ाने के सवाल पर विधायक अर्जुन कहा कि निजी कंपनीयां जो हैं, ये लगातर सरकर से मिलकर के काम कर रही है। अगर आपको याद होगा, जब ये युद्ध शुरू हुआ था। उस समय मैंने ये बात कही थी कि देखना डीजल पैट्रोल के 100 से ऊपर जाएंगे, 130 तक जाएंगे दाम।

धान की खरीद सही और टाइमली हो

रानियां विधायक अर्जुन चौटाला ने मीडिया को दिए बयान में कहा, हरियाणा में विभिन्न मंडियों के अंदर धान की खरीद को लेकर, जो सरकर की तरफ से फैसेलिटीज दी जानी चाहिए थी, वो प्रदेश की किसी भी मंडी में अभी तक देखने को नहीं मिली है।

जिस तरह से जिस तर्ज पर खरीद होनी चाहिए थी, न वो देखने को मिली। हमने किसान साथियों की तरफ से ज्ञापन देने का काम किया है, ताकि खरीद सही तरीके से और टाइमली से हो।

हरियाणा के मुख्यमंत्री से पूछो किसानों के लिए क्या किया : अर्जुन

हरियाणा के सीएम सैना के पंजाब दौरे के सवाल पर विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि हरियाणा के सीएम साहब तो रोज पंजाब जा रहे होते हैं। आज कोई नई बात नहीं है। सीएम साहब से पूछ लो कि आप हरियाणा के हो या पंजाब के बनना चाहते हैं। आप किसी भी दिन इनको देख लो, हरियाणा छोड़ के तो पंजाब में घूम रहे होते तो क्या कहते हैं और हमने किसानों के लिए क्या किया है।

पंजाब का भट्‌ठा बिठाने जा रहे मुख्यमंत्री : अर्जुन

अर्जुन चौटाला ने कहा कि टाइमली खरीद होना और दूसरा मंडियों के अंदर सही तरह से फैसिलिटी मिलना। ये दोनों ही ऐसी चीजे हैं, जो किसान की एक बड़ी रेक्विरमेंट है। इसको आज सरकर पूरा करने में हर तरह से फैल हो चुकी हैं।