- 6290 पोस्ट में 3577 पोस्ट खाली हैं विश्विधालयों में, एसडीओ-एक्सईएन के पक्ष में भी उतरे संपत
हरियाणा में बेशक पांच यूनिवर्सिटी की संख्या पिछले 20 साल में बढ़कर 22 हो गई है लेकिन उनकी आर्थिक हालत पूरी तरह से हालत खस्ता है और इन सभी विश्वविद्यालयों पर हरियाणा में 16052 करोड़ का कर्ज है। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षण संपत सिंह ने उक्त गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई विश्वविद्यालय में तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कई कई महीनो से पेंडिंग है और पेटेंट, टीचिंग, रिसर्च और प्रशासनिक मोर्चों पर भी शैक्षणिक संस्थान हरियाणा में जूझ रहे हैं। सरकार की कार्यशैली के चलते प्रदेश की यूनिवर्सिटीज का वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह से खराब हो चुका है।
सरकार ने ग्रांट को लोन में तब्दील किया
संपत सिंह ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि सरकार द्वारा साल 2022 में संस्थाओं को जो ग्रांट दी जाती थी इसको लोन में तब्दील कर दिया जो बेहद चिंताजनक है। सरकार को चाहिए की लोन हटाकर इसको ग्रांंट इन ऐड में तब्दील करे।
6290 पोस्ट में 3577 पोस्ट खाली हैं 22 विश्वविद्यालय में
संपत सिंह ने कहा कि हरियाणा में सभी विश्विद्यालयों में टीचिंग की 6290 पोस्ट स्वीकृत हैं। इनमें 2733 पोस्ट में से भरी हुई है, वही बाकी 3557 पोस्ट हरियाणा के विश्विद्यालयों में खाली हैं। 17 अगस्त 2026 को फाइनेंस डिपार्टमेंट की तरफ से यूनिवर्सिटीज से एक लेटर गया है कि जो पोस्ट स्वीकृत है अगर वह रेगुलर सेशन हुई है और वह 4 साल के लिए खाली रह जाती है तो उनको खत्म हुआ माना जाएगा। पिछले 4 साल से किसी भी विश्वविद्यालय में जनरल भर्ती नहीं हुई, न टीचिंग में न नॉन टीचिंग में।
एक्सईएन और एसडीओ के पक्ष में भी संपत
संपत सिंह बिजली विभाग के एक्सईएन और एसडीओ की डयूटी उनके गृह जिले में नहीें लगाने के सरकार के आदेश को लेकर कहा कि ये बेहद अफसोस की बात है कि सीनियर अधिकारियोें की डयूटी गृह जिलोें में लगा दी जाती है लेकिन तो एक्सईएन और एसडीओ से क्या दिक्कत है। जो अधिकारी विभाग को अच्छा रेवेन्यू दे रहा है और अच्छा काम कर रहा है तो उसको गृह जिले में पोस्टिंग देनी चाहिए।
