मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान अहंकार में हैं। उन्हें पीने के पानी को लेकर इस प्रकार की राजनीति शोभा नहीं देती। इन महीनों में तो लोग जगह-जगह पानी पिलाते हैं। इतना ही नहीं हमारे गुरुओं ने भी पीने का पानी पिलाने का संदेश दिया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को फैसला को भी स्वीकार करना चाहिए। मेरा पंजाब के मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वो राजनीति से ऊपर उठकर हमारे हिस्सा का पानी प्रदेश को दें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को लाडवा के रामकुंडी धर्मशाला के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबाोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रदेश के विकास को लेकर चर्चाएं की गई, विकास के लिए प्रधानमंत्री ने मार्गदर्शन किया है। प्रदेश के कोने-कोने में विकास हो इसके लिए लिए नए-नए रास्ते खोले हैं। अमृत स्टेशन योजना के तहत कई रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्वार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में जो कार्य करवाए, उनका सभी का पता है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में बदलता भारत दिखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ असामाजिक तत्व देश व प्रदेश की जानकारी पाकिस्तान को भेजते हुए पाए गए हैं। उनकी जांच की जा रही है। इस मामले में सोशल मीडिया से जुड़े अन्य लोगों की भी बारीकि से जांच करवाई जा रही है। भारतवासी होकर देश में रहते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों, जिलों, उपमंडल स्तर और गांवोंं में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। पूरे देश एकजुट होकर इन तिरंगा यात्रियों में शामिल हो रहा है।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, वरिष्ठï नेता जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, चेयरमैन धर्मवीर डागर, भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र गोल्डी, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, नगर पालिका चेयरमैन साक्षी खुराना, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *