- युवाओं से करेगी बातचीत
हरियाणा में कांग्रेस अब भाजपा को उसके ही राजनीतिक अंदाज में जवाब देने की तैयारी में है। कांग्रेस आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पैतृक गांव मंगौली जाटान से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल’ अभियान शुरू करेगी। 3 से 25 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस गांवों तक पहुंचेगी।
पार्टी का मकसद लोगों के बीच मतदाता सूची का मुद्दा उठाना और भाजपा सरकार को घेरना है। कांग्रेस ने अभियान की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री के पैतृक गांव को चुना है। यहां से चौपाल शुरू कर पार्टी प्रदेशभर में अपना संदेश पहुंचाएगी। कार्यक्रम में हरियाणा अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
कांग्रेस के नेता गांवों में लोगों से बातचीत करेंगे और मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतें जुटाएंगे। पार्टी इसे वोट के अधिकार से जुड़ा अभियान बता रही है।
हुड्डा के घर के सामने सभा पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास के सामने भाजपा की पदयात्रा और सभा को लेकर सवाल भी उठाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने हुड्डा के घर के सामने जिस उद्देश्य से सभा रखी थी, उसका उल्टा असर हुआ।
भाजपा ने सोचा कुछ था और हो कुछ अलग गया। भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए जो राजनीतिक संदेश देना चाहती थी, लेकिन वो उसकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। कांग्रेस प्रभारी ने इस कार्यक्रम को भाजपा की रणनीति के उलट असर के तौर पर पेश किया।
चौपाल लगाकर लोगों से जुड़ेगी कांग्रेस
कांग्रेस का यह अभियान 3 से 25 नवंबर तक चलेगा। पार्टी कार्यकर्ता गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से बातचीत करेंगे। इसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं, मजदूरों और आम लोगों को शामिल किया जाएगा। पार्टी के मुताबिक, मतदाता सूची में नाम कटने या नाम दर्ज नहीं होने की शिकायतों को सामने लाया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता सूची की जांच करेंगे और लोगों को जरूरी जानकारी देंगे।
