अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार रात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेंस्की से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर रूसी विमान, NATO देशों के एयरस्पेस में घुसते हैं तो उन्हें मार गिराया जाए।

उन्होंने भरोसा जताया कि यूक्रेन रूस से सारा कब्जा किया इलाका वापस ले सकता है।

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यूरोप और नाटो के सहयोग से यूक्रेन युद्ध से पहले वाली सीमाएं वापस पा सकता है, क्योंकि रूस की अर्थव्यवस्था दबाव में है।

उन्होंने रूस को कागज का शेर बताया। ट्रम्प ने कहा कि रूस पिछले साढ़े तीन साल से युद्ध में फंसा हुआ है, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सका।

उनके मुताबिक, अगर रूस असली सैन्य ताकत होता तो यह युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो जाना चाहिए था।

ट्रम्प ने बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में दिए अपने भाषण में यूरोपीय देशों से अपील की कि वे रूस से तेल-गैस खरीदना पूरी तरह बंद करें।

उन्होंने कहा कि NATO देश खुद ही युद्ध को फंड कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *