भिवानी पहुंचे जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने पीएम मोदी की अपील पर सहमति जताते हुए विधायक रामकुमार के विवादित बयानों पर पलटवार करते हुए उनके गोबर खाने बयान का विवादित बताया। डॉ. अजय चौटाला जिला के कई गांवों में अपने कार्यकर्ताओं के परिजनों के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे।
गौतम के ओपी चौटाला पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया
उन्होंने भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के विवादित बयानों पर करारा कटाक्ष किया। जिसमें उन्होंने पूर्व सीएम ओपी चौटाला पर भाजपा व ब्राह्मणों को खत्म करने व दुष्यंत चौटाला को पैसे का लालची बताया था।
इस पर अजय चौटाला पहले तो रामकुमार गौतम को दादा कहकर चुप रहे। लेकिन फिर उन्होंने कहा कि वो कुछ भी कह सकते हैं, वो दादा हैं। जो आदमी का विधानसभा में यह रिकॉर्ड है कि 10 किलो गोबर खा सकता है, वह कुछ भी कह सकता है।
सरकार पर साधा निशाना
डॉ. अजय चौटाला ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग बिजली पानी की समस्या से परेशान हैं। पिछले दिनों आंधी से पोल गिरे थे, वो भी अब तक ठीक नहीं किए गए।
इस दौरान अजय चौटाला ने पीएम मोदी द्वारा देश हित में विदेश सामान की बजाय स्वदेशी उत्पादों की खरीद करने की अपील का समर्थन किया और कहा कि ये हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है। सभी ये ज़िम्मेदारी निभाएंगे तो संकट जल्द ख़त्म हो सकता है।
