- रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा बोले- जातपात की सोच के शुद्धिकरण की जरूरत
रोहतक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस की तरफ से निकाली प्रभात फेरी के दौरान MP दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में भाजपा चारों तरफ से हमला कर रही है। भाजपा देश को आगे लेकर जाने की बजाय पीछे लेकर जा रही है।
MP दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा 12 साल की सरकार के रिपोर्ट कार्ड को नहीं बता रही। 12 साल में भाजपा ने देश के भविष्य को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया। युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। रुपया आज नीचे जा रहा है और विदेश नीति फेल हो चुकी है, इससे लोगों में भारी चिंता है।
जातपात की सोच का शुद्धिकरण करने की जरूरत
जातिवाद व धर्म के आधार पर समाज को बांट रहे
MP दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा जातिवाद व धर्म के आधार पर समाज को बांटने में लगी हुई है। भाजपा ने जेन-जी का भविष्य चौपट कर दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जिस वर्ग विशेष की बात कर रही है, उस वर्ग विशेष को तो सड़कों पर बैठा दिया, उन्हें आतंकवादी बता रहे है।
12 साल में खेल का ढांचा किसने खराब किया
MP दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता बोल रही है कि गुजरात में अधिक खेल सुविधाएं है, इसलिए कॉमनवेल्थ खेल वहां करवा रहे है। लेकिन 12 साल पहले खेल का सबसे अच्छा ढांचा हरियाणा में था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम बनाए गए थे, लेकिन 12 साल में किसकी सरकार में खेल ढांचा खराब हुआ। स्टेडियम किसके कार्यकाल में जर्जर हुए।
MP दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जब कम खेल ढांचे के बावजूद हरियाणा के खिलाड़ी पूरे देश में सबसे अधिक मेडल लेकर आते हैं, तो हरियाणा में क्यों कॉमनवेल्थ खेल नहीं करवा रहे। हरियाणा में खेल सुविधाओं को क्यों बढ़ाया नहीं जा रहा।
