• चौटाला बोले-कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होती है पार्टी

कैथल में इंडियन नेशनल लोकदल का कलायत में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला शामिल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और जिलाध्यक्ष अनिल तंवर शामिल हुए। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस और जजपा छोड़कर इनेलो जॉइन की।

इस दौरान इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर निर्भर होती है। सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ कार्य करें और पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को 27 सितंबर को नूंह में होने वाले ताऊ देवीलाल के सम्मान दिवस का निमंत्रण दिया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया।

कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े

जिलाध्यक्ष अनिल तंवर ने बताया कि इस दौरान अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इनेलो जॉइन की। कांग्रेस छोड़कर बिल्लू चंदाना ने अपने सैकड़ों साथियों समेत इनेलो का दामन थामा। उनके साथ रामकुमार सहारण (खरक), राजेश सहारण, अंकित खरक, मोहित, संदीप, राजेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने इनेलो में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अनिल तंवर ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है।

वहीं रामकुमार नंबरदार रोहेड़ा भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इनेलो परिवार में सम्मिलित हुए। सुरेंद्र शर्मा सीए और राजू घोगड़ियां ने जजपा को अलविदा कहकर सैकड़ों साथियों सहित इनेलो का दामन थामा। इस अवसर पर राजा माजरा, सलिंद्र राणा, मोनी, रोहित कुंडू, शमशेर कुराड, प्रवीन किछाना, रामेश्वर पहलवान, बलबीर मटौर, काला प्योदा, सोनू वर्मा, रणबीर फौजी, रघुबीर सिंह, सन्नी और सीता रानी मौजूद रहे।