• हरियाणा में गुंडों के लिए कोई जगह नहीं

भिवानी में हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जेन जी सहित हर वर्ग भाजपा के साथ है। राहुल गांधी केवल सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार सख्त है, हरियाणा में गुंडों के लिए कोई जगह नहीं। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल भिवानी में अपने आवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के होने वाले अभिनंदन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।

जेपी दलाल ने कहा कि 4 अक्टूबर को लोहारू हलके के बहल कस्बे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का अभिनंदन समारोह किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष के सामने किसानों की आवाज उठाई जाएगी। साथ ही कहा कि सरकार ने पोर्टल खोल दिया है, पोर्टल पर किसान अपनी क्षतिपूर्ति दर्ज करवा सकते हैं।

वहीं सूखे से प्रभावित किसानों के आंदोलन पर जेपी दलाल ने कहा कि किसान की हालत खराब हुई है, उसकी मेहनत मिट्टी में मिल गई। पर सभी प्रभावित किसानों की सरकार की योजना अनुसार मदद की जाएगी।

हर वर्ग भाजपा के साथ

दिल्ली छात्र संघ चुनाव में ABVP की जीत पर जेपी दलाल ने कहा कि दिल्ली में युवा आंदोलन के बाद भ्रम फैलाया कि Zen Z भाजपा के साथ नहीं। जबकि असलियत यह है कि Zen Z हो, महिला, दलित या युवा, हर वर्ग BJP के साथ है और सभी चाहते हैं कि भारत विकास राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि भारत विकास राष्ट्र बनेगा और मोदी के नेतृत्व में बनेगा।

जेपी दलाल ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल को किसी वर्ग से मतलब नहीं, वो सिर्फ सत्ता चाहते हैं, पर जनता उन्हें सत्ता देना नहीं चाहती। जेपी दलाल ने पंजाब व यूपी में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

अंत में हरियाणा में बढ़ती गुंडागर्दी व गायक दिलेर खरकिया को मिला धमकी कहा कि सरकार सख्त है, हरियाणा में गुंडे के लिए कोई जगह नहीं।