- रोहतक में बोले मंत्री बेदी, भूपेंद्र हुड्डा को नहीं पता, क्या होता सफाई कर्मचारी आयोग
रोहतक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भी सरकार रही, मंत्री भी बने, लेकिन सबको पता है कि कैसे मंत्री रहे। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने सफाई कर्मचारियों के 51 रुपए बढ़ाए और मंच से कहा कि मैं भला नहीं कर सकता तो कोई नहीं कर सकता। ऐसी सरकार रही है।
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि चौधरी छोटूराम की कही बात पर अमल करो कि अरे भोले इंसान मेरी दो बात मान ले, ले बोलना सीख, दूजा दोस्त व दुष्मन को पहचान ले। सफाई कर्मचारियों को भाजपा ने सम्मान दिया। सीएम ने अपने आवास का नाम तक संत कबीर कुटी रख लिया। ऐसा खुंटा गाड़ दिया कि जो नाम हटाएगा, वो फसेगा।
भूपेंद्र हुड्डा को नहीं पता सफाई कर्मचारी आयोग क्या होता
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि सफाई कर्मचारी आयोग व एससी आयोग के नाम पर आज 5-7 लोग झंडे वाली गाड़ियों में घूम रहे है। भूपेंद्र हुड्डा को तो पता ही नहीं था कि सफाई कर्मचारी आयोग क्या होता है। भूपेंद्र हुड्डा तो 20 सूत्रीय कार्यक्रम ही जानते है। आज सीएम आवास में कोई भी जा सकता है, पहले पूछते थे कि कहां से आया है।
कांग्रेस सरकार में लोगों की पिंडी कर रखी लाल
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पहले कर्मचारियों पर लाठियां बरसाते थे। पिंडी लाल कर रखी थी, पैरों के बल नहीं निकलते थे। पिछले दिनों एक कर्मचारी मटकी लेकर न्यू फिरा और बोला कि कृष्ण बेदी यो मरा। मैं तो मर गया, लेकिन फिर बचते थम भी नहीं हो। मंत्री ने कहा कि एक कहावत है कि कोठे चली ललकारू मेरी सुनता जाइया, फिर कोई नहीं सुनता।
विधानसभा में कांग्रेस ने 22 मिनट नहीं दिया बोलने
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि विधानसभा में 22 मिनट तक कांग्रेस ने उन्हें बोलने नहीं दिया। विपक्ष के लोग चिल्लाते रहे, ताकि कर्मचारियों के हित की बात ना कर सकू। लेकिन विपक्ष का मुंह बंद करने का काम किया। आज समाज की जड़ कमजोर है, शैक्षणिक, राजनीतिक व आर्थिक तौर पर उसे मजबूत करने की जरूरत है।
कर्मचारियों की मानी 17 मांगे
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कर्मचारियों की 17 मांगों को मान लिया गया है। हर सरकार में कर्मचारी आंदोलन करते है। ये तो चलता रहता है। एक छोटा सा कोर्ट का मैटर था, इसलिए आंदोलन लंबा खींच गया। ठेके पर लगे कर्मचारियों को 15200 व अन्य सुविधाएं मिलेंगी, सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए है।
भूपेंद्र हुड्डा बहुत बड़े नेता, नहीं कर सकता टिप्पणी
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बहुत बड़े नेता है, उनके ऊपर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। कोई अन्य नेता होता तो टिप्पणी कर देता। 42 कर्मचारियों को वापस ज्वाइन नहीं करवाने का मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है, इसके बारे में जिला प्रधान से बात करेंगे।
