- अभय चौटाला के झूठी पार्टी बयान पर दिग्विजय का पलटवार
हरियाणा में चौटाला परिवार (इनेलो-जजपा) के बीच राजनीतिक विरासत को लेकर एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने लोगों से विश्वासघात करने एवं “झूठी पार्टी” बताया था तो इस पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) से यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पलटवार करते हुए इनेलो को क्रिमिनल और गुंडा तत्वों की पार्टी बताया है।
दिग्विजय ने अभय सिंह चौटाला (चाचा) पर सियासी पलटवार करते हुए कहा, प्रदेश में डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया और नाम न लेते हुए कहा, पार्टी की छवि खराब करने के लिए खुद (अभय चौटाला) जिम्मेदार हैं। यह बयान दिग्विजय ने डबवाली में पार्टी कार्यक्रम के दौरान मीडिया को दिया।
दिग्विजय चौटाला ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि अभय चौटाला का नाम न लेते हुए कहा, वह मानसिक संतुलन खो गया है। ये हर दिन प्रदेश में खौफ फैलाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों की वजह से ही प्रदेश की राजनीति और पार्टी का सत्यानाश हुआ है। चौ. देवीलाल के जमाने से लेकर अब तक इनेलो की छवि खराब होने एवं बंटा धार किसने किया? राजनीति में जनता के मुद्दों पर बात होनी चाहिए, न कि लोगों को डराने और धमकाने का माहौल बनाया जाना चाहिए। इस तरह की राजनीति बंद करने की नसीहत भी दी।
जानिएं दिग्विजय ने अभय सिंह को लेकर क्या-क्या कहा
अगर कोई टिप्पणी की तो जवाब जरूर दिया जाएगा : दिग्विजय
दिग्विजय चौटाला बोले, वे अभी सभी बातें सार्वजनिक नहीं करना चाहते, लेकिन अगर उन्हें मजबूर करेंगे तो वे भी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने भी हाथों में चूड़ियां नहीं पहनी हुई हैं और जरूरत पड़ने पर हर बात का जवाब देना जानते हैं। दिग्विजय बोले, उन्हें अपनी लिमिट क्रॉस नहीं करनी चाहिए। अगर उनके बारे में किसी तरह की टिप्पणी की जाएगी तो उसका जवाब भी जरूर दिया जाएगा।
हम अंदर तक जानते हैं, क्या है : दिग्विजय
दिग्विजय बोले, इस तरह की राजनीति से किसी का भला नहीं होने वाला। कभी बयान देते हैं कि तोप चला देंगे तो कभी कुछ। इनके तो गाने भी ऐसे आने लगे हैं कि खौफ फैलाने (अभय सिंह) चौटाला का। ऐसे लोगों को डराने की कोशिश करते हैं तो इनके पास कौन जाएगा? हमें डराने की कोशिश करते हैं क्या? हम अंदर तक जानते हैं क्या है। पूरी सच्चाई उजागर नहीं करनी। हालांकि, इस बयान पर इनेलो की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विधायक कार्यक्रमों में नहीं आता, आपस में जुत बजेंगे
इनमें इतनी तक नहीं बनती कि हलका लेवल के कार्यक्रम में एमएलए नहीं आता। एमएलए ने मना कर दिया है कि मैं नहीं आऊंगा। ये समझ जाए, इनमें दो गुट है। अब मेरे चाचा की यहां से चुनाव लड़ने की इच्छा है और वो आदित्य भी समझ चुके हैं। ऐसे में कटा हुआ है। इनमें आपस में जुत बजेंगे, आप ये देख लेना।
काउंटिंग वाले दिन भागेंगे: दिग्विजय
जिस दिन से ये इस हलके से जीता है, तब से लोगों में बहुत निराशा है। हम डबवाली के लोगों की आवाज उठाएंगे। काउंटिंग वाले दिन ये दोपहर 12 बजे ही सीट छोड़कर भागेंगे। फॉर्म वाला गुट पीछे-पीछे और ये आगे-आगे। आप देख लेना। यह सियासी नहीं, हकीकत है।
अभय चौटाला ने कहा था, जजपा वाले चौ.देवीलाल की जयंती नहीं मनाते
इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने जींद में पार्टी कार्यक्रम में मंच से संबोधन में कहा था, जिन लोगों ने दूसरी बार भाजपा की सरकार बनवाई थी, आज उनका पूरी तरह से दिवालिया पिट चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग अब चौधरी देवीलाल का सम्मान दिवस नहीं मनाते और न ही चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की बरसी मनाते हैं। अभय बोले- अब वे सिर्फ स्थापना दिवस मनाते हैं, कभी इनसो (INSO) का तो कभी अपनी उस जमा झूठी पार्टी (JJP) का।
