- राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने दी मंजूरी
हरियामा कांग्रेस की महिला विंग के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जारी लिस्ट में वाइस प्रेसीडेंट्स, महासचिवों, सचिव और जिला अध्यक्षों के नाम हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की सहमति के बाद लिस्ट जारी की गई है।
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन के 38 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इनमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महासचिव, 7 प्रदेश सचिव और 21 जिलों की महिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं।
राज्यकार्यकारिणी में 17 को मिला स्थान
जारी लिस्ट के अनुसार 5 वाइस प्रेसीडेंट्टस की नियुक्ति की गई है। इनमें प्रज्ञा पाशा जैन, नीलम बालयान, डॉ निर्मल चौधरी, डॉ आरती गहलोत और स्वीटी रंगा शामिल हैं। वहीं साक्षी, भोला, मुकेश श्योराण राठी, सविता गर्ग और लाजवंती को पार्टी महासचिव नियुक्त किया गया है। मितलेश चौधरी, सीमा खासा, पूजा मल्होत्रा, तनु शर्मा, हेमलता शर्मा, सुदेश और सुमन लोहचब को सचिव तैनात किया गया है।
21 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए
हरियाणा कांग्रेस द्वारा 21 जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कोमल को अंबाला (अर्बन), डॉ. स्वाति भारद्वाज को भिवानी (अर्बन), परमजीत कौर को फतेहाबाद, सीमा हुडा कटारिया को गुरुग्राम, संतोष कुमारी जून को हिसार (शहरी), बिरमती को हिसार (ग्रामीण),रेखा रानी – जींद (अर्बन), सीमा बरौली को जींद (रूरल), सुशीला शर्मा को कैथल, सपना राणा को करनाल (अर्बन-आई), डॉ. नवजोत कश्यप पंवार को करनाल (रूरल – नीलोखेड़ी-इंद्री), गुरविंदर कौर चावला को करनाल (शहरी-II) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इनके अलावा डॉ. राजवती यादव को महेंद्रगढ़, गीता रानी गाबा को पानीपत (अर्बन), कुमारी राज यादव को रेवाड़ी (अर्बन), कविता शर्मा को रोहतक (अर्बन), राज दुलारी को रोहतक (रूरल), कृष्ण फोगट को सिरसा (अर्बन), पायल मालिक को सोनीपत (अर्बन), प्रमिला मलिक को सोनीपत (रूरल) और आरती तोमर को यमुनानगर (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।
