• अपने गिरेबान में झांके

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में बहस से करने से डरते हैं। जब भी मौका आता है, तो अपनी बात कहने के बाद कुर्सी छोड़ भाग जाते हैं। हम तो चाहते हैं कि विपक्ष अपनी बात रखने के साथ दूसरे की बात सुनने का भी मादा रखें। जिससे सभी मुद्दों पर सार्थक बहस हो सके।

बढ़ते क्राइम के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराध के बाद हमारी सरकार में अपराधी पकड़कर जेल भी भेजे जाते हैं। कांग्रेस को अपने समय को याद करना चाहिए, जब अपराध करने के बाद अपराधियों खुलेआम घूमते थे। उन्होंने जींद के जयंतपुरी स्वर्ण आश्रम में पक्षी घर का शुभारंभ करने के बाद यह बात कही।

टेंडरी मोड़ को देंगे भव्य स्वरूप

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि अब हमारा अगला लक्ष्य टेंडरी मोड़ को भव्य स्वरूप देना है। मोड को जल्द ही ऐसे विकसित किया जाएगा, जिससे वहां एक सुंदर सेल्फी प्वाइंट बन सके। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

हजारों पक्षियों को मिलेगा ठिकाना

उन्होंने कहा कि श्मशानघाट में जयंती समिति ने पक्षी घर बनाया है, जहां पक्षियों को सुरक्षित आश्रय स्थल मिलेगा। हरियाणा का एक मात्र ऐसा पक्षी घर है, जहां एक साथ हजारों पक्षी निवास कर सकेंगे। जींद का पक्षी घर पक्षियों को बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।