• 16 नेताओं को कार्यकारिणी में जगह

हरियाणा भाजपा ने मंगलवार को अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की नई सूची जारी की। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया ने नियुक्तियों की घोषणा की। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नई सूची में प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा प्रदेश के 27 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 4 प्रदेश मंत्री नियुक्त

प्रदेश स्तर पर रेखा रानी मेहरा (कैथल), सुनील बामणिया (सिरसा), ओमप्रकाश मालिया (हांसी) और राहुल नायर (पलवल) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विक्रम अरुआ (फरीदाबाद) और बहादुर सिंह नगथला (हिसार) को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, रिया चौहान (महेंद्रगढ़), संजय चहल (पानीपत), कुलदीप कांगड़ा (भिवानी) और गुरविंद्र सिंह (अंबाला) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राय सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, पूनम कोहली को कार्यालय मंत्री, सुरजीत कलसी को मीडिया प्रभारी, ललित त्रेवाल को सोशल मीडिया प्रभारी और अनुराधा डींगवाल को आईटी प्रभारी बनाया गया है।

 

27 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

संगठन विस्तार के तहत 27 जिलों में जिला अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इनमें राजेंद्र कुमार (पंचकूला), सुनील कुमार (अंबाला), काला राम (यमुनानगर), मलकीत दहाड़ा (कुरुक्षेत्र), नरेश वाल्मीकि (कैथल), कर्मबीर कल्याण (करनाल), जयदेव नौल्था (पानीपत), मनजीत भोला (सोनीपत), नरेश खानपुर (गोहाना), जयदीप दुर्गल (जींद), मनीष रतवाया (रोहतक) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा संदीप वाल्मीकि (झज्जर), मुकेश रंगा (रेवाड़ी), नरेश नीमवाल (गुरुग्राम), नरेश पवार (गुरुग्राम महानगर), गौरव चौहान (फरीदाबाद), जयप्रकाश खटीक (फरीदाबाद महानगर), मनोज कुमार (नूंह), ओमबीर खांडिया (पलवल), राकेश कुमार (महेंद्रगढ़), पवन सरपंच (चरखी दादरी), संजय कुमार (भिवानी), वेदप्रकाश (हांसी), पवन जाखड़ (हिसार), मंजू बाजीगर (फतेहाबाद), राज सिंह (सिरसा) और नक्षेंद्र सिंह (डबवाली) शामिल हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी में 16 नेताओं को जगह

प्रदेश कार्यकारिणी में विशाल सौदा, सतेंद्र कटारिया, विजेंद्र नंबरदार, सतपाल बहमनी, सियाराम, सुमित चौधरी, मनीष भांगरोला, राहुल इंदौरा, जयपाल सरोहा, सतीश कुमार, हरबीर चेयरमैन, विनोद नागर, अमित कलसन, सुभाष नायक, जगमेश्वर सिंह और अमित गिल को शामिल किया गया है। इन नेताओं को अलग-अलग जिलों और संगठनात्मक क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व दिया गया है।