हरियाणा के खिलाड़ियों के बाद अब सरकार ने कोचों को राहत दी है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कोच के कैश अवॉर्ड के लिए 3.66 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं।
खेल मंत्री ने कहा कहा कि हरियाणा की स्पोर्टस पॉलिसी देश में सबसे बेहतरीन है।
इसी का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इन खिलाड़ियों को तैयार करने में कोच का विशेष योगदान होता है।
सरकार कोच का पूरा मान सम्मान करती है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के 31 कोच को ये राशि दी जाएगी।
इन्हें जल्द ही अवॉर्ड की राशि मिल जाएगी। अन्य कोच और खिलाड़ियों को भी जल्द ही कैश अवॉर्ड दिए जाएंगे।