आपदाग्रस्त घोषित राज्य हिमाचल प्रदेश की आर्थिक मदद को दूसरे राज्य आगे आ रहे हैं।

त्रिपुरा सरकार के बाद उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्य हरियाणा ने भी 5-5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता हिमाचल को दी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज (सोमवार को) आरटीजीएस के माध्यम से यह रकम मुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रांसफर की है।

सीएम सैनी ने पत्र लिखकर हिमाचल को इसकी जानकारी दी है। इस पत्र में लिखा गया कि हरियाणा सरकार आपदा की इस घड़ी में हिमाचल के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री सुक्खू के नाम लिखे पत्र में सीएम सैनी ने कहा, यदि किसी और प्रकार की मदद की जरूरत हो तो हिमाचल के मुख्य सचिव निःसंकोच होकर हरियाणा के मुख्य सचिव को बताएं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोमवार को आरटीजीएस के माध्यम से हिमाचल को 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की।

उन्होंने कुछ राहत सामग्री भी भेजी है। उन्होंने कहा, आपदा की घड़ी में जो राहत सामग्री उत्तर प्रदेश में जनता को दी जाती है, वहीं राहत सामग्री के कुछ ट्रक हिमाचल के अलावा पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल को भेजे गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *