उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों पर होने वाली प्रदर्शनी भव्य और ऐतिहासिक होगी। नए आपराधिक कानूनों से काम करते हुए विभागों को पहले की बजाए आसानी हो रही है।

इसके साथ ही नागरिकों को भी नए कानूनों का लाभ मिल रहा है। इस प्रदर्शनी का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे। अहम पहलू यह है कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लगभग 825 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं को उद्घाटन व शिलान्यास भी किए जाएंगे।

मीणा बुधवार को केडीबी मेला ग्राउंड में तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की लगभग तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम स्थल पर एचसीएस स्तर के अधिकारियों की देखरेख में तैयारियों को किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रदर्शनी 4-5 दिनों तक चलेगी, जिसे अधिवक्ता, छात्र, अभिभावक और आम नागरिक शामिल होकर आपराधिक न्याय प्रणाली में हुए बदलावों को समझ सके।

मीणा ने कहा कि इस कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा लगभग 825 करोड़ की विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए कानून से हुए परिवर्तन और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

इसमें 7 अलग-अलग विभागों की भूमिका को भी दर्शाया जाएगा। इस प्रदर्शनी को 10 भागों में विभाजित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *