• विश्लेषक बोले- अहीरवाल के राजा को घर बैठाने की तैयारी, नरबीर-अभय को खुली छूट

अहीरवाल क्षेत्र की सियासत में एक छात्र राज कर रहे राव इंद्रजीत पर पहली बार सीधे जुबानी हमले हो रहे हैं और वो भी नाम लेकर। नायब सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव खुलकर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और प्रदेश में कैबिनेट मंत्री उनकी बेटी आरती राव को सीधे निशाने पर ले रहे हैं।

राव इंद्रजीत के लिए छोटे दिल वाला और अहीर समाज के ठेकेदार जैसे शब्द इस्तेमाल हो रहे हैं। रविवार को राव नरबीर सिंह ने तो यहां तक कह दिया- “राव इंद्रजीत पर उम्र का तकाजा है। वे पुरानी बातें भूल गए हैं। मेरा तो राजनीतिक जीवन ही राव इंद्रजीत को हरा कर शुरू हुआ है। 26 साल की उम्र में मैंने जाटूसाना जाकर राव इंद्रजीत को उनके गढ़ में हराया था।”

  • अहीरवाल क्षेत्र में बीजेपी नेताओं में मचे घमासान पर पार्टी की चुप्पी हैरान

असल में अहीर वोटरों के प्रभाव वाली 11  विधानसभा सीटों वाले अहीरवाल क्षेत्र में बीजेपी नेताओं में मचे घमासान पर पार्टी की चुप्पी हैरान कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस खुली बयानबाजी को पार्टी हाईकमान की मौन स्वीकृति हो सकती है। राव नरबीर और डॉ. अभय सिंह को ‘खुली छूट’ मिली है, तभी तो सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की बयानबाजी के बावजूद किसी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई।