• रोहतक जिले में स्पेशल ओलिंपिक भारत के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे खेल मंत्री ने मीडिया से की बात

हरियाणा : ब्रेेकिंग न्यूज : रोहतक जिले में स्पेशल ओलिंपिक भारत के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे खेल मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस को घेरा। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस केवल आधारहीन बात करती है। उनके पास ना नेता, ना नीति और ना नेतृत्व है। किसी भी मुद्दे को लेकर मीडिया में बने रहने के लिए अनरगल आरोप लगाते रहते हैं।

खेलमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा 2036 के ओलिंपिक के लिए अभी से तैयारी शुरू कर रहा है। पहले ही सीएम नायब सैनी ने 20 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया है। आने वाले समय में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बजट जारी किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास रहेगा।

आतंकवादी गतिविधियों काे मुंहतोड़ जवाब

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत की जनता जानती है कि देश पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ है। पहले आतंकी आते थे और हमला करके चले जाते थे। केंद्र से आदेश मिलता था कि सफेद झंडा लहराकर शांति का प्रस्ताव भेजे। आज कोई आतंकी गतिविधि होती है, तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।

स्टेडियम की मरम्मत के लिए आया प्रस्ताव

गौरव गौतम ने कहा कि राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनकर आया है और कुछ पैसा पीडब्ल्यूडी को दिया जा चुका है। स्टेडियम में सुधार के लिए ओर पैसा भी दिया जाएगा। साथ ही सभी खेल स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

भारत की विदेश नीति के कारण टैरिफ घटाया

गौरव गौतम ने कहा कि अमेरिका द्वारा टैरिफ को घटाना, भारत की कुटनीति व विदेश नीति का परिणाम है। भारत आत्मनिर्भर हो रहा है और युवाओं की इसमें बड़ी भूमिका है। युवाओं के बल पर भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

पुरानी सरकारों से खेलों को दिया ज्यादा बजट

गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हर बार पुरानी सरकारों से अधिक बजट खेलों को दिया है। हजार करोड़ रुपए खेल सुविधाओं पर खर्च किए गए। 700 करोड़ रुपए के कैश अवार्ड दिए जा चुके है। इस बार भी बजट अच्छा ही मिलेगा।