- नहीं तो बुलाएंगे महापंचायत
भिवानी में इनेलो के संसदीय बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा मुखौटे लगाकर लोग छोड़े गए हैं, जो हमारे नेताओं के बारे में अनाप-शनाप बात करते हैं। भाजपा का एक एजेंडा है, कोई विकास, रोजगार की बात नहीं हैं। सिर्फ 36 बिरादरी को बांट दो।
अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वासुदेव शर्मा ने कहा कि सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम द्वारा पूर्व सीएम चौधरी ओमप्रकाश के प्रति अनर्गल बातें करना गलत है। इन बातों से क्या लेना चाहते हैं। इन बातों से ना उनके परिवार का भला, ना समाज का भला और ना ही खुद का भला होने वाला है।
रामकुमार गौतम कहते हैं कि, चौटाला साहब ने किसी ब्राह्मण को पार्लियामेंट सेक्रेटरी व डिप्टी स्पीकर नहीं बनाया। इस पर पूर्व मंत्री ने कहा कि वे खुद डिप्टी स्पीकर रहे हैं। उनके अलावा भी अन्य लोगों को भी पद देने का काम किया गया। उनको (राजकुमार को) पहले पढ़ना व रिसर्च करना चाहिए।
तीन व्यक्ति भाजपा का मुखौटा पहनकर समाज को उखाड़ना चाहते हैं
वासुदेव शर्मा ने कहा कि तीन व्यक्ति हैं, जो भाजपा का मुखौटा पहनकर समाज को उखाड़ना चाहते हैं, इसमें रामकुमार गौतम हों, रामचंद्र जांगड़ा हों या फिर राजकुमार सैनी। उनकी राजनीति यहीं से शुरू होती है और यहीं पर खत्म।
उनको इस बात का अफसोस है कि उनको मंत्रिमंडल में नहीं लिया गया। विधानसभा में रामकुमार गौतम व अरविंद शर्मा की बहस हई। वे अपने आप पर कंट्रोल करें, क्योंकि वे बुजुर्ग व्यक्ति हैं।
माफी मांगें रामकुमार गौतम
पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने कहा कि अब गौतम बुजुर्ग हो चुके हैं, लोग उन्हें मसखरे के रूप में लेने लगे हैं। समाज सब समझता है और वह इन बातों को सिरे से खारिज करता है। उनको इस बात को लेकर माफी मांगनी चाहिए और अपने शब्द वापस लेने चाहिए। वे बाज नहीं आए तो वे सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे। वे एक बड़ी पंचायत बुलाएंगे, जिसमें भाजपा व गौतम का बहिष्कार करेंगे।
