- विधायक छोड़कर जाना चिंताजनक, बेदी बोले- मैं तो हैरान हूं
रानियां विधानसभा से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला के “खुद को कॉकरोच कहने” के बयान पर जजपा के यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने तंज कसा है। ये बयान चर्चाओं में बना हुआ है। इसे लेकर दिग्विजय चौटाला का मीडिया में बयान आया है कि जैसा आप सवाल पूछ रहे हो, मुझे भी बहुत ज्यादा चिंता हो रही है। हमारी पुरानी जो पार्टी है, उसके प्रति सहानुभूति तो हमारे मन में सदैव रहती है।
दिग्विजय बोले, आज हमारी पार्टी टूट गई और एक कॉकरोच पार्टी में जाकर मिल गए। ये बड़ा चिंता का विषय है। वो अपने आप को भी कह रहे हैं कि हम कॉकरोच है या पता नहीं क्या बता रहे हैं। ऐसे पार्टी का टूटना या बिखरना और एक विधायक का छोड़कर चले जाना चिंताजनक विषय है।
100-100 साल पुरानी पार्टी छोड़ रहे
वहीं, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का भी मीडिया में बयान आया है कि कुछ लोग अपनी 100-100 साल पुरानी पार्टी छोड़कर कह रहे हैं कि मैं भी कॉकरोच हूं, मैं तो हैरान हूं। जिस पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़कर जो लोग जीतकर आए हैं, वो भी अपने सिंबल को छोड़ना चाहते हैं, तो हम क्या कर सकता हूं। इसका निर्णय जनता को लेता है।
इन दिनों किसान नेता से लेकर कई नेता व विधायक ने खुद कॉकरोच पार्टी का समर्थन किया है। कॉकरोच जनता पार्टी की हरियाणा में एंट्री के बाद पार्टी नेताओं के अलग-अलग बयान आ रहे हैं और कुछ किसान नेताओं ने भी खुद को पार्टी का सदस्य बताया है।