•  शाम को निकाला जाएगा मशाल जुलूस

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हिसार में हरियाणा कांग्रेस ने जमीन पर संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी कवायद तेज कर दी है। पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आज हिसार और हांसी में बैठकों का दौर शुरू होने जा रहा है।

बालसमंद रोड स्थित मिलेनियम पैलेस में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू करेंगे। बैठक में विधायक एवं पीसीसी मेंबर गीता भुक्कल भी विशेष रूप से शिरकत करेंगी और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी।

यह पूरा अभियान AICC प्रभारी संजय दत्त, PCC अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और AICC सचिव जितेंद्र बघेल की सीधी देखरेख में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जिला और ब्लॉक स्तर पर पार्टी के ढांचे को नए सिरे से खड़ा करना और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना है।

शाम को बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस

संगठन सृजन अभियान के पहले ही दिन आक्रामकता देखने को मिलेगी। शाम के समय पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहेंगे।