• सिरसा कांग्रेस नेता की पुण्यतिथि पहुंचे

सिरसा में कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा की 5वीं पुण्यतिथि पर आज वीरवार को निजी रिजोर्ट में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। पुण्यतिथि पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, पूर्व सांसद अशोक तंवर, भाजपा नेता एवं सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती थी, उनको भी पुष्प अर्पित किए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कहा, होशियारी लाल शर्मा से मेरे परिवार के निजी संबंध रहे हैं और सच्चे कांग्रेसी थे। सिरसा की कांग्रेस उनके बिना अधूरी है। कांग्रेस नेताओं में विरोधी बयानबाजी एवं विधायक व जिलाध्यक्ष संतोष कंट्रोवर्सी के सवाल पर राव नरेंद्र बोले, कोई ऐसी लड़ाई नहीं है। परिवार है। हो सकता है किसी बात को लेकर विचारों का मतभेद हो सकता है। बहुत जल्द ही हालात सामान्य नजर आएगा। सभी का लक्ष्य है कि कांग्रेस को मजबूत करना और भाजपा से पीछा छुड़वाना।

मैं ये कहूंगा कि हमारा एक ही मकसद होना चाहिए कि पार्टी को मजबूत बनाए और अनुशासन में रहकर उन लोगों को कांग्रेस से जोड़े, जो दूर हो गए थे। मेरा बतौर प्रदेशाध्यक्ष निमंत्रण है कि जो कांग्रेस की विचारधारा से मिलना चाहते हैं और पार्टी को मजबूत करे।

कुर्ता-पजामा बयान पर कहा, परिपक्वता से बयान देता चाहिए

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के विशेष जाति और कुर्ता-पजामा वाले बयान पर राव नरेंद्र बोले, परिपक्वता से क्या हमें बयान देना चाहिए। ऐसी कोई बात नहीं है। कांग्रेस का 36 बिरादरी में विश्वास रहा है और सबको साथ लेकर चलने में रहा है और सभी जाति-धर्म को साथ लेकर चलेंगे और कांग्रेस का यहीं सिद्धांत है और यहीं रहेगा।

डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत घटी, महंगाई बढ़ी, भाजपा फेल :राव

एथोनॉल और गुड़-चीनी में अचानक महंगाई के सवाल पर राव नरेंद्र सिंह बोले, आम जनता दाल रोटी खाने वाली है और आज हर चीज महंगी हो गई है। 12 साल पहले हमारी सरकार में सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, राशन क्या भाव थे, डॉलर के मुकाबले रुपए की क्या कीमत होती थी और आज क्या हालत हो गई है। ये सब चीजें साबित करती है कि भाजपा पूरी तरह से फेल हो गई है।

राव बोले, देश के लोग परिवर्तन चाहते हैं और आने वाले समय में मैं दावे के साथ कहती हूं और लोगों में बदलाव नजर आ रहा है।

वंद मातरम् पर बोले-आज की सत्ता वालों का आजादी में कोई योगदान नहीं

वंदे मातरम् के सवाल पर राव नरेंद्र सिरसा में मीडिया से बोले, देश में सब लोग जानते हैं। इस देश में शहादत दी है तो वो कांग्रेस के लोगों व नेताओं ने दी है। अगर कोई देश का काम आया तो भाजपा इस तरह की बात करती है और गुमराह करती है। देश की आजाद में कांग्रेस का भाग था, वो आज की सत्ता वालों में किसा का नहीं था।

छात्रों की आवाज उठाने का काम किया

एचकेआरएन व पोर्टल समस्या के सवाल पर राव नरेंद्र बोले, हर वर्ग भाजपा से नाराज है और किसानों की आमदनी दोगुनी के बजाय कर्जा ज्यादा हो गया। कौशल निगम के कर्मचारियों को पक्का देने को कहा गया था और पंजीकरण में अधिकांश को उसमें लगाया ही नहीं। उनको 15 से 20 हजार रुपए मुश्किल से सैलरी मिलती है और एचआरए जैसी कोई सुविधा नहीं मिलती।

जिस तरह नीट परीक्षा रद्दा हुई और छात्र प्रभावित हुए और जंतर मंतर पर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया तो उनकी आवाज उठाने का काम किया। उन्हीं का नतीजा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में बीजेपी हारी है। लोग परिवर्तन चाहते हैं।

विधायक बेनीवाल-सुरजेवाला, कांडा पहुंचे श्रद्धांजलि देने

कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला, विधायक भरत सिंह बैनिवाल, विधायक शीशपाल कहरवाला, पूर्व डिप्टी स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी भाजपा नेता गोबिंद कांडा आदि नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके परिजन इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे और ब्लड डोनेशन कैंप एवं भजन संकीर्तन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल नजर नहीं आई।

इनके अलावा कई कांग्रेस नेता, विधायक और जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे। हर बार रक्तदान शिविर लगता है और काफी युवा ब्लड डोनेट करने आते हैं। यह समारोह बेगू रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि रिर्जोर्ट में हुआ।

GEN G के आंदोलन के बाद भाजपा पूरी तरह बैकफुट पर : तंवर

कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर ने मीडिया को दिए बयान में कहा, होशियार लाल शर्मा ने जब से राजनीतिक सफर शुरू किया, तब से सामाजिक कार्य किए। आज उनका परिवार धर्म-कर्म और समाज की सेवा में लगा है। सिरसा की कांग्रेस का इतिहास उनके बिना अधूरा है।

GEN G के आंदोलन के बाद भाजपा पूरी तरह बैकफुट पर है और बैकफुट पर होने के कारण ये मुद्दा बनाया कि तरह से मुद्दा बने। आज भाजपा पूरी तरह मुद्दाविहीन है। जिस पार्टी ने कभी राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत गाया नहीं, अपने देश का झंडा मुख्यालयों पर लगाया नहीं। आज आजादी के इतने समय बाद ये इन चीजों को समझने लगे हैं। कृप्या भाजपा व संगठन के पास बहुत काम करने का मौका है।

सिरसा विधायक के आरोपों पर तंवर बोले, बड़े-बड़े लोगों की गलतफहमी को दूर किया

कांग्रेस में विरोधी बयानबाजी और सिरसा विधायक गोकुल सेतिया द्वारा मंच पर बैठने, बार-बार पार्टी बदलने एवं चुनाव में दगाबाजी आरोपों पर पूर्व सांसद तंवर बोले, हम इन चीजों से ऊपर उठ चुके हैं।ये सब बहुत पहले देख लिया। सच्चाई ये हैं कि चुनाव के दिन मैं खुद यहां पर था। स्पेशली वोट डाला और हमारे सारे समर्थकों ने डाले। जिनका उन्होंने कहा, उनकी हमने वो चेक करी। जिस वीडियो की चर्चा करी। हालांकि, इस पर कोई टिप्पणी करना नहीं चाहता।

वीडियो बनी, उस समय दूसरी पार्टी में था

अशोक तंवर बाले, वो वीडियो, जब मैं दूसरी जगह पर था, उस समय की है। उसका संदर्भ लेकर कह दिया, वो हमारा छोटा भाई है। हमने तो बड़े-बड़े लोगों की गलतफहमी दूर कर दी। ये सारी चीजें जो हैं, उनसे ऊपर उठकर मैं समझता हूं कि पार्टी में काम करने की जरूरत है। सब मिलकर काम करे और लोगों ने जो जनादेश दिया है। ये किसी एक के लिए नहीं, सबके लिए कह रहा हूं।

अच्छा काम करे, विपक्ष में रहते हुए मजबूत भूमिका निभाए, लोगों को राहत मिल सके। आने वाले समय में इस देश के अंदर संविधान कैसे मजबूत हो और राहुल गांधी की कैसे वापसी हो। कैसे कांग्रेस की सरकार बने, ताकि हमारे अनुसूचित व पिछड़े वर्ग के लोगों और किसान-मजदूर का सशक्तिकरण कर सके।

पुराना कांग्रेसी परिवार

होशियारी लाल शर्मा और उनका परिवार पुराना कांग्रेसी है और वे शांत स्वभाव के थे और साधारण वेशभूषा में रहते थे। वे पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे हैं और पार्टी संगठन में कई जिम्मेदारियां मिली। कांग्रेस की टिकट पर सिरसा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें वे हार गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत पोते मोहित शर्मा को सौंप दी। तब से पोता ही राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं।

उनके बेटे राजकुमार शर्मा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि, राजेश शर्मा, पोता मोहित शर्मा हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के सीनियर उपाध्यक्ष, युवा नेता देवांश शर्मा है।