• बोले मनोहर लाल के समय एंटी इंकबेंसी बढ़ी, नहीं बदलते तो चुनाव में नुकसान होता

भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक रामकुमार गौतम ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम कैंडिडेट फेस चेंज नहीं करते तो हमारी सरकार नहीं बनती। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में भाजपा के प्रति एंटी इनकंबेंसी बढ़ गई थी और लोगों में गुस्सा था। इसके अलावा एक बार फिर से रामकुमार गौतम की मंत्री पद नहीं मिलने की कसक भी बाहर आई। रामकुमार गौतम बुधवार को एमएलए हॉस्टल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे जिसमें उन्होंने उपरोक्त बयान दिया

मनोहर लाल खट्टर पर उठाए सवाल

गौतम ने यहीं नहीं रुके, आगे कहा कि मैंने खट्टर साहब को कहा था कि भाजपा के जो कार्यकर्ता और वोटर है, जिन्होंने आपका राज बनाया है, उनके बच्चों का भी कुछ करो। उनके बच्चे तो बेचारे कुंवारे मर जाएंगे और ना उनकी कोई शादी करेगा। एक तरह से उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि केवल एक वर्ग का भला करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि सबको साथ लेकर चलना होगा।

मंत्री नहीं बनने की कसर बाहर आई, बोले-जीत में मेरा भी योगदान

मंत्री नहीं बन पाने की कसक एक बार फिर उनके चेहरे पर साफ दिखी। इसको लेकर पूछे गए सवाल में स्पष्ट बोला कि भाजपा की सरकार बनवाने में मेरा भी योगदान है, नरवाना, सफीदों व उचाना समेत कम से कम चार सीटों पर मेरे कारण चुनाव जीते। बाकी सरकार को तय करना होता है कि किसको क्या पद या जिम्मेदारी दी जाए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ की रामकुमार गौतम ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि उनको सीएम फेस घोषित करते ही सरकार बनना तय हो गया था। वह निरंतर बेहतर काम कर रहे हैं। अगर उनको सीएम फेस नहीं घोषित किया जाता तो निश्चित तौर पर पार्टी को नुकसान होता।

कांग्रेस के लोग 1 नवम्बर को तांडव मचान चाहते हैं

प्रैस कांफ्रेंस में भाजपा रामकुमार गौतम ने कहा कि कांग्रेस के लोग दिल्ली में एक नवंबर को रैली के जरिए फिर से तांडव मचाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। विपक्षी पार्टी कांग्रेस और कॉकरोच पार्टी की कोशिश है कि जैसा नेपाल और बांग्लादेश में हुआ और अन्य कई देशों में हुआ या जो रहा है, उसकी तर्ज पर देश में भी इस तरह का खेल करने की कोशिश है। किसी को भी इस रैली में नहीं जाना चाहिए।