हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने नगर परिषद अम्बाला सदर चुनाव के लिए आज आयोजित भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में पंक्तियां पढ़ते हुए कहा कि “तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, हमसे टकराने वालों के लिए, उनके खात्मे का पैगाम हूं“।

हजारों कार्यकर्ताओं के आपार जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा श्री विज ने जब इन पंक्तियों को पड़ा तो भाजपा कार्यकर्ता जोश से लबरेज हो गए और उत्साह एवं चुनावी माहौल में डूबे कार्यकर्ताओं ने “अनिल विज जिंदाबाद” के नारे लगाए।

श्री विज ने जोशिले अंदाज में कहा कि “विकास का जो रथ अम्बाला छावनी में मैने चलाया है, उसे और तेजी से चलाने के लिए आज उस रथ के साथ 32 घोड़े जुड़ रहे हैं। सभी मिलकर सभी अम्बाला छावनी को सुंदर और हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाएंगे”।

मंच से दिया विरोधियों को जवाब, कहा “दिशा भ्रम करने के लिए कोई खेल खेलता है तो प्रत्याशी उसपर ध्यान न दें”

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विरोधियों को मंच से जवाब देते हुए कहा कि चुनाव में “कुछ कठनाईयां आती है और प्रत्याशियों को उस ओर ध्यान नहीं देना है। दिशा भ्रम करने के लिए अगर कोई खेल खेलता है तो आपने पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता होकर काम करना है और आपको किसी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है”।

उन्होंने कहा प्रत्याशियों ने केवल अपना चुनाव लड़ने की तरफ ध्यान देना है। कुछ शरारती तत्वों ने विधानसभा चुनाव में हमें भटकाने की कोशिश की थी, मगर प्रत्याशियों को उनके बहकावे में नहीं आते हुए अपने लक्ष्य को अर्जुन की तरह मछली की आंख पर निगाह रखते हुए चुनाव जीतने पर ध्यान देना है।

“मैनें इतने वर्षों से जो मेहनत की है मुझे इस चुनाव में चेयरमैन के अलावा 32 की 32 सीटें भाजपा की झोली में चाहिए”: मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “मैनें जो इतने वर्षों से अम्बाला छावनी में विकास हेतु मेहनत की है मुझे इस चुनाव में चेयरमैन के अलावा 32 की 32 सीटें भाजपा की झोली में चाहिए”। उन्होंने प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को कहा कि वह पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरे।

आज अम्बाला छावनी में उत्सव का माहौल, त्यौहार की तरह भाजपा प्रत्याशी नामांकन भरने पहुंचे हैं : मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज पूरी अम्बाला छावनी में उत्सव का माहौल है, चारों तरफ हर दिशा, हर सड़क, हर मार्ग से भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ झूमते-नाचते-गाते हुए, एक त्यौहार मनाते हुए यहां पर नामांकन करने के लिए पहुंचे हैं। वह भाजपा के सभी उम्मीदवारों को विजयश्री का आर्शीवाद देते हैं।

आज सबसे ज्यादा खुशी “अनिल विज” को है क्योंकि मुझे आज 32 प्रतिनिधि मिलने जा रहे हैं जो विकास के कार्यों में हाथ बंटाएंगे : मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी तक मैं अकेला अपने शहर का विकास करने में कई वर्षों से लगा था और हमने विकास किया भी। हमारे विकास की कहानी स्वयं बोलती है। मगर मुझे हर वार्ड तक काम करने के लिए 32 हाथों की आवश्यकता है क्योंकि गली, मोहल्ले तक काम उन्हें ही करने पड़ रहे हैं।

यदि आज कोई सबसे ज्यादा खुश है तो वह “अनिल विज” है क्योंकि उन्हें आज 32 प्रतिनिधि और मिलने जा रहे हैं जो उनके विकास के कार्यों में हाथ बंटाएंगे। बिजली, पानी, सड़क व सफाई नगर पालिका का प्रमुख दायित्व है और उन्हें विश्वास है कि चेयरमैन और प्रत्याशी सभी मिलकर काम करेंगे।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री के कार्यों की प्रशंसा की

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अम्बाला छावनी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को पूरी तेजी से आगे ले जा रहे हैं और 2047 तक वह भारत को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। एक सर्वे आया है कि चुनाव के बाद मोदी जी की लोकप्रियता 28 प्रतिशत बढ़ गई है।

प्रदेश में नायब सैनी जी की सरकार है और एक दिन भी खाली नहीं जाता जिस दिन वो प्रदेश के लोगों, प्रदेश के विकास के लिए नई-नई घोषणाएं न कर रहे हो। हरियाणा में डबल इंजन सरकार है, मगर लोगों में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ नगर परिषद से होते हुए जाए इसके लिए जिस पार्टी की केंद्र व प्रदेश में सरकार है उसी पार्टी की नगर परिषद में भी होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *