हरियाणा निकाय चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। कांग्रेस ने 37 तो भाजपा ने 19 घोषणाएं की हैं।

दोनों के घोषणा पत्र में 15 वादे ऐसे हैं, जो एक जैसे हैं। हालांकि दोनों ने इसे अपने-अपने तरीके से घोषणा पत्र में शामिल किया है।

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 2 चीजें मुफ्त देने का वादा किया है। इसके अलावा महिलाओं पर फोकस करते हुए पिंक टॉयलेट, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, इलेक्ट्रिक बसें चलाने का वादा किया है।

कांग्रेस ने निगम में भ्रष्टाचार, सुरक्षा के लिए CCTV, नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम, हर तरह की शिकायत के लिए कॉमन प्लेटफॉर्म जैसे वादे अलग से शामिल किए हैं।

प्रदेश में 10 नगर निगमों समेत 41 निकायों में चुनाव और उपचुनाव हो रहे हैं। पानीपत को छोड़कर 9 निगम और बाकी निकायों में 2 मार्च को वोटिंग होगी। पानीपत में वोटिंग 9 मार्च को होगी। सबकी मतगणना एक साथ 12 मार्च को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *