रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से हार गई। चुनाव से पहले किए गए दावे सभी खोखले साबित हुए।

भाजपा ने एक बार फिर रोहतक की सत्ता पर कब्जा किया और मेयर के साथ-साथ 14 पार्षद भी जीतने में कामयाब रही।

नगर निगम के 22 वार्डों की बात करें तो कांग्रेस के पास सिर्फ 2 सीटें बची हैं, जो पहली बार कांग्रेस की झोली में आई हैं।

जबकि जिन वार्डों में कांग्रेस को जीत की उम्मीद थी, वहां भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। अब प्रत्याशी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि समीकरण कैसे बदल गए, कहां खामियां रह गईं।

वार्ड 19 की बात करें तो यहां अब तक भाजपा का कमल ही खिलता रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जयकिशन राजोतिया लगातार 5 बार एमसी रहे।

इसके बाद भाजपा की दीपिका नारा पार्षद बनीं। लेकिन इस बार कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोयल ने बाजी मार ली और जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *