पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन का आज चौथा व आखिरी दिन है। इसमें CM भगवंत मान की ओर से सोमवार को पेश किए धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर बिल पर बहस हो रही है।

इस बिल में चारों धर्मों के ग्रंथों की बेअदबी करने पर 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान रखा गया है।

AAP मंत्री अमन अरोड़ा की ओर से सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि बेअदबी की घटनाओं पर हमारी सरकार ने जांच की, FIR हुईं और SIT भी बनाई गईं।

हमने बादलों (प्रकाश और सुखबीर सिंह बादल) को आरोपी बनाया। पिछली सरकारों में ऐसा नहीं किया।

इस पर बाजवा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा केस तो प्रदेश के बाहर चला गया।

उसमें आपने कोई कार्रवाई नहीं की। 3 साल से केस को चलाने की मंजूरी तक नहीं दी जा रही। इन सवालों पर अरोड़ा ने कहा कि इन पर ही हमने बादलों को आरोपी बनाया है।

वहीं, बिल पर CM भगवंत मान ने कहा कि इसे नमोशी (अपमान या बदनामी) वाला बिल न कहा जाए। यह ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *