• CRPF कैंप में रोजगार मेला, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े PM मोदी

मिशन रिक्रूटमेंट के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप केंद्र, सोनीपत जिले में 24 जनवरी को भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। सोनीपत जिले के गांव खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने शिरकत की। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पर टिप्पणी करना वे उचित नहीं समझते। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के हर अच्छे कार्य का विरोध करना राहुल गांधी की फितरत बन चुकी है। विदेशों में जाकर भारत और भारतीय सेना की बदनामी करना और देश के खिलाफ दुष्प्रचार करना उनकी आदत में शुमार है। लगातार चुनावी हार के चलते राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

कांग्रेस मानसिक संतुलन खो चुकी

विपक्ष पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। जनता ने वोट की चोट से कांग्रेस को करारे घाव दिए हैं, जो भरने का नाम नहीं ले रहे। इसी frustration में कांग्रेस बार-बार आरोप लगाती रहती है।